पंजाब में बरनाला के गांव बल्लोकी में जन्मे 19 साल के सतनाम सिंह भामरा उर्फ सत्ता मात्र 50 सेकंड में एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। देखिए, इनका प्रोफाइल। -रिपोर्ट: अमित कुमार, लुधियाना।
विज्ञापन
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
2 of 17
मात्र पचास सेकेंड में ही 7 फुट 2 इंच लंबे सतनाम को डलास मेवरिक्स की टीम में चुन लिया गया। सतनाम एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले पिछले साल अमेरिका में जन्मे भारतीय खिलाड़ी सैम भुल्लर ने एनबीए में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
3 of 17
सिलेक्शन के बाद शुक्रवार सुबह ही सतनाम का फोन आया कि डैडी मैं एनबीए च सिलेक्ट हो गया हां। सूचना मिलते ही सतनाम के गांव और लुधियाना के बास्केटबाल स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया। सतनाम के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि सतनाम का कद 9 साल की उम्र में ही 5 फुट 9 इंच हो गया था। उनका कद भी 7 फुट 2 इंच है। इतना कद होने के बावजूद वह देश के लिए कुछ भी नहीं कर सके।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
4 of 17
खेतीबाड़ी कर घर का गुजारा करने में ही समय गुजर गया। इसलिए बेटे को इस खेल में भेजने की तमन्ना थी। एक दिन उनके दोस्त रजिंदर सिंह ने सतनाम के कद को देखते हुए उसे बास्केटबाल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसे लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल के पास भेजा। उनकी इच्छा थी कि सतनाम एनबीए में पहुंचे और आज उनका यह सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
5 of 17
सतनाम ने लुधियाना सत्संग रोड स्थित नवभारती पब्लिक स्कूल से आठवीं, नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के बाद 2009 में आईएमजी रिलायंस अकादमी यूएसए की ओर से खेलना शुरू किया और दसवीं के बाद की पढ़ाई भी अमेरिका से ही की। सतनाम की बड़ी बहन सरबजोत कौर ने बताया कि वह शुरू से ही भोले स्वभाव का है। सतनाम को गुस्सा नहीं आता। वह हमेशा सबसे प्यार से बात करता है। छोटा भाई बेअंत सिंह भी बहुत खुश है।
विज्ञापन
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
6 of 17
सतनाम के सिलेक्शन की खुशी में पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। कोच और खिलाड़ियों ने खूब भंगड़ा डाला। जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें सतनाम पर गर्व है। 15 साल की उम्र में ही वह दो बार इंडियन टीम को रिप्रेजेंट कर चुका है। परमात्मा से यही दुआ है कि वह अपने लक्ष्य की ओर इसी तरह बढ़ता जाए।
विज्ञापन
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
7 of 17
सतनाम ने लुधियाना सत्संग रोड स्थित नवभारती पब्लिक स्कूल से आठवीं, नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के बाद 2009 में आईएमजी रिलायंस अकादमी यूएसए की ओर से खेलना शुरू किया और दसवीं के बाद की पढ़ाई भी अमेरिका से ही की। सतनाम की बड़ी बहन सरबजोत कौर ने बताया कि वह शुरू से ही भोले स्वभाव का है। सतनाम को गुस्सा नहीं आता। वह हमेशा सबसे प्यार से बात करता है। छोटा भाई बेअंत सिंह भी बहुत खुश है।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
8 of 17
विदेशी धरती पर भारत का नाम चमकाने वाले लंबे खिलाड़ियों की सूची में एक और 'खलबली' आ गई है। इस 'खलबली' का नाम है सतनाम सिंह भामरा। देखिए, इनके जलवे।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
9 of 17
सिम भुल्लर के बाद सतनाम सिंह भामरा एनबीए में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी बन सकते हैं। भामरा का नाम 2015 के एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया गया है। अगर उनका चयन होता है तो वो भारत में जन्में पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एनबीए में खेलेंगे।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
10 of 17
भामरा इस समय अमरीका के शहर फ्लोरिडा में आईएमजी अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 7 फुट 1 इंच लंबे सतनाम उन 91 खिलाड़ियों में शामिल था, जिसे 2015 एनबीए ड्राफ्ट में दाख़िले के लिए नामजद किया गया था।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
11 of 17
इस युवा खिलाड़ी का एव्रेज पॉइंट्स 9.2, रिबाउंड 8.4 और ब्लोक्स 2.2 है, वो आईएमजी अकादेमी फ्लॉरिडा में खेलते हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद कई बड़ी टीम उनमें अपना इंटरेस्ट दिखा रही हैं। अब सतनाम 5 जून को सैक्रामैंटो की टीम के साथ प्रेक्टिस करेगा। सिम भुल्लर भी इसी टीम के लिए खेलता है।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
12 of 17
पंजाब के बरनाला के रहने वाले 16 साल से भी कम उम्र के सतनाम चीन के वुहाम में हुई 26वीं एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रहे चुके हैं। सतनाम, अमेरिका के फ्लोरिडा में बनी आईएमजी रिलायंस अकेडमी में 39 देशों के युवा खिलाड़ियों के साथ पिछले पांच सालों से लगातार ट्रेनिंग ले रहे हैं।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
13 of 17
सतनाम सिंह पहली बार यूएस एक स्कॉलर्शिप प्रोग्राम के तहत आए, ये स्कॉलर्शिप उन्हे IMG और रिलायंस की मदद से मिली थी। पिछले चार सीजन में सतनाम सिंह ने काफी अच्छा खेल खेला है। उन्हे पहले पांव और कोहनी में चोट लग गई थी, फिर भी उन्होंने इस खेल में शानदार वापसी की।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
14 of 17
आईएमजी अकेडमी के 7 फिट 1 इंच लंबे भामरा उन 91 खिलाड़ियों में शामिल था, जिनका नाम ड्राफ्ट में भेजा गया है। इनमें से 48 खिलाड़ी कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट संस्थानों के थे, जबकि 43 खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय प्लेयर्स थे। सतनाम को भारत का बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी माना जाता है।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
15 of 17
एनबीए की टीम सेक्रोमेंटो किंग्स के कनाडियाई खिलाड़ी सिम भुल्लर हाल ही में भारत आए थे। सिम भारतीय मूल के जरूर हैं, लेकिन कनाडा में जन्मे हैं। भारत में जन्मा कोई भी खिलाड़ी अब तक एनबीए के कोर्ट पर नहीं उतर पाया है। अब भामरा पहले भारतीय के तौर पर एनबीए में खेलेंगे।
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
16 of 17
सिम भुल्लर, सतनाम से कुछ साल सीनियर हैं। ऐसे में भुल्लर से मिल रहे मार्गदर्शन पर सतनाम कहते हैं। 'सिम भुल्लर से मेरी मुलाकात एक महीने पहले हुई थी, उनसे मुझे काफी सीखने को मिला है। उन्होंने मुझे वर्कआउट करने का सही तरीका बताया। वो मुझे बताते रहते हैं कि मुझे किन-किन जगहों पर खेलने जाना चाहिए।'
50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय
17 of 17
सतनाम बताते हैं, 'कई खिलाड़ी आकर मुझसे पूछते हैं कि मैं किस देश से हूं, जब मैं उनसे कहता हूं कि मैं भारत से हूं वो पूछते हैं कि क्या भारत में भी इतने लंबे व्यक्ति होते हैं। अगर मैं एनबीए में चुना जाता हूं तो भारतीयों के लिए इस लीग में आने का रास्ता खुल जाएगा।'