फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

Sat, 27 Jun 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया तो देखिए नई खुशखबरी। पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। पुलिस वेरिफकेशन प्रक्रिया काफी सरल हो गई हैं। देखिए, पूरी डिटेल।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

2 of 10
विदेश मंत्रालय ने किराए के मकान में रहने वालों को अब एक साल से भी कम समय के रेंट एग्रीमेंट पर पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं, वहीं पुलिस वेरिफिकेशन को भी अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके तहत अब ऑनलाइन आवेदन करने वालों को आईडी प्रूफ के तौर पर केवल आधार कार्ड देना होगा। इस प्रक्रिया के तहत अब केवल दस दिन में आवेदक को पासपोर्ट मिल सकेगा।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

3 of 10
स्थानीय पासपोर्ट विभाग के अनुसार विदेश मंत्रालय ने हाल ही में नियमों में यह बदलाव किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। हालांकि वही रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा जो सब रजिस्ट्रार ऑफिस से बनवाया जाएगा। वहीं नोटरी से बना हुआ रेंट एग्रीमेंट वैध नहींमाना जाएगा।

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

4 of 10
पहले के नियम के तहत पासपोर्ट के लिए रेंट एग्रीमेंट कम से कम एक साल पुराना होना चाहिए। ऐसा न होने पर पासपोर्ट जारी नहीं किया जाता था, लेकिन नए नियमों के तहत अब रेंट एग्रीमेंट नया भी हो तो चलेगा।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

5 of 10
पासपोर्ट विभाग के अनुसार पहले एक साल से अधिक समय का रेंट एग्रीमेंट मान्य था, लेकिन बाद में कई तरह की शिकायतें आने लगीं। इनमें टाइम पीरियड ज्यादा होना मुख्य थी।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

6 of 10
दरअसल ट्राइसिटी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग रहते हैं। इनके शहर बदलने पर यह समस्या आ रही है। ऐसे में वह एक साल से ज्यादा का रेंट एग्रीमेंट नहीं बनवा सकते। ताजा फैसला इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम है। इस फैसले से ऐसे लोगों की परेशानी दूर होगी जो एड्रेस प्रूफ के रूप में केवल रेंट एग्रीमेंट ही दे पाते हैं और थोड़े-थोड़े वक्त में घर भी बदलते रहते हैं।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

7 of 10
पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों का अब सिर्फ 10 दिन में पासपोर्ट बन सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज की सूची भी जरूरी नहीं है। आवेदक ऑनलाइन ही दस्तावेज जमा करा सकता है।

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

8 of 10
साथ ही, आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम दस्तावेज की जगह सिर्फ आधार कार्ड से काम हो सकता है। आवेदन करते ही अगले 3 दिन में अप्वॉइंटमेंट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया के ठीक 7 दिन बाद आवेदक का पासपोर्ट उसके पास होगा।

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

9 of 10
सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन की लगातार शिकायतें आती हैं। इस कारण पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, देखिए पूरी डिटेल

10 of 10
रीजनल पासपोर्ट अफसर राकेश अग्रवाल का कहना है कि अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने में दिक्कत नहीं आएगी और न ही चक्कर काटने पड़ेंगे। सिर्फ दस दिन में पासपोर्ट आवेदक को मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें