संत निरंकारी समागम
आतंकी हमले से श्रद्धा भक्ति एवं विश्वास में नहीं आई कमी
सदगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि अमृतसर के पास हमारे सत्संग कार्यक्रम में ग्रेनेड द्वारा हमला किया गया। लेकिन इससे मृतकों के परिवारों व घायल भक्तों की श्रद्धा भक्ति एवं विश्वास में कोई कमी नहीं आई है। उनमें से कुछ भक्त आज इस समागम में पहुंच भी चुके हैं। निरंकार से प्रार्थना है कि बाकी भी जल्द ही स्वस्थ होकर उसी तरह सत्संग में भाग लें, जैसे पहले लेते थे।
यह संत समागम मिशन के पूर्व प्रमुख सदगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज के प्रति समर्पित किया जा रहा है। समागम का मुख्य विषय मां सविंदर एक रोशन सफर रखा गया है। इसमें माता सविंदर द्वारा दी गई शिक्षाओं पर बल दिया जा रहा है कि ब्रह्मज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, ताकि प्रेम, करुणा, शांति, सहनशीलता एवं एकता जैसे मानवीय मूल्य हमारे जीवन से परिलक्षित हों।