फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी नहीं इनका असली नाम, मां ने खोला ऐसा राज, शायद जानता नहीं कोई

Thu, 30 Nov 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी
करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी का असली नाम ये नहीं है। हाल ही में उनके कई ऐसे राज खुलकर सामने आए, जिन्हें कोई जानता नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
sapna choudhary
यूट्यूब सेंसेशन हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 से बाहर हो चुकी हैं।। घर में वे 8 हफ्ते रहीं और हर हफ्ते वे नॉमिनेट हुई, पर इस बार बाहर हो गईं। वहीं इतने हफ्तों तक उनकी मौजूदगी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके चाहने वाले और देशवासी उन्हें घर में काफी पसंद रहे थे। घर के लोग भी उन्हें काफी समझदार कंटेस्टेंट मानते थे।
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी की मां
वहीं सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आईं। पत्रकार ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने सपना को लेकर कई बातें बताईं। नीलम चौधरी ने बताया कि वे नहीं चाहती थी कि सपना अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं, ऐसा पहली बार था कि वो अकेली कहीं गई।

4 of 7
सपना चौधरी
सपना की मां ने बताया कि 25 सितंबर को उसका जन्मदिन ​था और उन दिनों बिग बॉस की शूटिंग चल रही थी, लेकिन वह अपना जन्मदिन मेरे साथ पहले ही मना गई थी। नीलम ने बताया कि सपना का जन्म हरियाणा में नहीं, बल्कि दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। हमारा परिवार भी मूल रूप से यूपी का है, लेकिन सपना के जन्म से पहले हम नज्जफगढ़ आकर बस गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी
नीलम चौधरी ने बताया कि सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उसकी इसी मशहूरियत को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सु​ष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले हमने उसका नाम बदल दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
Sapna Chaudhary
नीलम कहती है कि नाम बदला, क्योंकि वे चाहती थी सपना सुष्मिता सेन से भी आगे जाए और खूब नाम कमाए। इसलिए सपना के नाम से ही उसका स्कूल में दाखिला कराया, तब से वह सपना चौधरी है। सपना की शुरूआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। लेकिन 2008 में वे हम सभी को छोड़कर चले गए तो सभी की ​जिम्मेदारी सपना पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : SELF
नीलम चौधरी ने बताया कि सपना को सिंगिंग और डांसिंग का शौक था, इसी को उसने अपना कैरियर बना लिया। इसी के दम पर उसने पूरा घर संभाला, आज वह जो कुछ भी है, उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। सपना का सपना है बॉलीवुड में एंट्री का। उसे लगता है कि बिग बॉस वो पहली सीढ़ी है, जिस पर सवार हो कर वह अपना सपना पूरा कर सकती है, इसलिए मैंने भी उसे बिग बॉस जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें