फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

Sun, 16 Nov 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 17
बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के बाहर संत रामपाल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पहरे पर डटे अनुयायियों ने पुलिस को सीधा चेलेंज दिया है।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

2 of 17
पुलिस के अनुसार अनुयायियों ने कहा कि साहब गोली मार दो चाहे, लेकिन हम हर हाल में हमारे गुरु जी के पास जरूर जाएंगे। पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती बरती तो अनुयायी उसी रास्ते से वापस चल दिए।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

3 of 17
पहरे पर डटे अनुयायियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अपनी भड़ास निकाली। अनुयायियों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। पूरे प्रकरण के वे ही जिम्मेदार हैं। वे चाहते हैं कि संत रामपाल गिरफ्तार हो जाए और वे खुद बच जाएं।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

4 of 17
सतलोक आश्रम की तरफ से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मेल की गई, जिसमें लिखा गया है कि आश्रम का बिजली-पानी काट दिया गया है। खाने के लिए आश्रम में कुछ भी नहीं है। दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। आश्रम में बच्चे और बूढ़े बीमार हैं।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

5 of 17
पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती बरती तो अनुयायी उसी रास्ते से वापस चल दिए। खेतों में काम करने आने वाले किसान और मजदूरों को भी अहतियात के तौर पर वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

6 of 17
बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

7 of 17
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में तैनात हैं।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

8 of 17
अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

9 of 17
संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस खुफिया रणनीति बनाने में लगी हुई है। इस रणनीति को वह किसी भी कीमत पर उजागर नहीं होने देना चाहती है। प्रदेश के 16 आईपीएस अधिकारियों को रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

10 of 17
बरवाला में रामपाल महाराज प्रकरण को लेकर रंगरूट तथा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान यहां पहुंचने लगे हैं। उन्हें विभिन्न मंदिरों तथा धर्मशालाओं में ठहराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें जरूरत के हिसाब से बरवाला भेजा जाएगा।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

11 of 17
बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस तथा जींद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला पहुंचने से रोकने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

12 of 17
जींद जंक्शन पर भारी संख्या में जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया। वहीं हरियाणा पुलिस के जवानों की भी जंक्शन पर ड्यूटी लगाई गई है।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

13 of 17
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में तैनात हैं। ऐसे में अंदर जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। इसीलिए पुलिस ने 30 जेसीबी मंगवाई हैं। उन्हें बरवाला रवाना कर दिया है।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

14 of 17
टीएम जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद हिसार डिपो की 25 बसें पुलिस लाइन में भेज दी गई हैं। इसके अलावा भिवानी, हांसी, फतेहाबाद, टोहाना ,जींद आदि डिपो से भी बसें मंगवाई गईं और रात तक डिपो में पहुंच जाएंगी।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

15 of 17
पुलिस के जवानों ने अलग-अलग स्थानों से जींद पहुंचे रामपाल के समर्थकों को ट्रेन से वापस पानीपत की तरफ रवाना कर दिया। शुक्रवार देर रात तक जंक्शन पर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी था।

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

16 of 17
वहीं रात के समय दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही ताकि दिल्ली की तरफ से बरवाला जाने के लिए आने वाले रामपाल के समर्थकों को बरवाला जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन

आश्रम में अनुयायी डटे, 'गोली मार दो नहीं हटेंगे'

17 of 17
बरवाला में रूट डायवर्ट करते पुलिस अधिकारी। इस मुददे को लेकर हिसार प्रशासन सीधे प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को हर दस दस मिनट में अपडेट देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें