फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती को सलामः इकलौते मुस्लिम परिवार के लिए गांव में बना दी मस्जिद

Mon, 01 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
दोस्ती ऐसी हो कि लोगों के मिसाल बन जाए। जोगा सिंह और मोहम्मद जमील की दोस्ती कुछ ऐसी ही है। सुनिए एक सिख और एक मुस्लिम की दोस्ती की दिलचस्प कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना जिले के एक छोटे से गांव सरवापुर में एक सिख ने अपने मुस्लिम दोस्त के लिए मस्जिद बनवा कर मिसाल पेश की। दरअसल, इस शहर के रहने वाले एक किसान जोगा सिंह इस बात से परेशान थे कि उसके दोस्त और शहर के अन्य मुसलमानों को शहर से 10 किलोमीटर दूर नमाज पढ़ने जाना पढ़ता था।
विज्ञापन

3 of 5
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, शहर में पहले एक मस्जिद थी, लेकिन उसे बंटवारे के बाद हिंसा के दौरान बर्बाद कर दिया गया था। ऐसे में अपने दोस्त की परेशानी का हल निकालने के लिए जोगा सिंह ने शहर में ही मस्जिद बनवा दी। जोगा सिंह के बारे में उनके दोस्‍त मोहम्मद जमील कहते हैं कि अगर हमारे सिख भाई-बहन ये कदम नहीं उठाते तो हम कभी भी शहर में मस्जिद नहीं बना सकते थे।

4 of 5
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, गांव मल्लाह में भी एक मस्जिद को बंद कर दिया गया था। स गांव की आबादी करीब 5000 है और उसमें एक मुस्लिम परिवार के अलावा बाकी सारे परिवार सिख और हिन्दू मजहब से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इस गांव के लोगों ने इस मुस्लिम परिवार के लिए सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल कायम की है. गांव के सिखों ने फैसला लिया कि इस मस्जिद को फिर से खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
कुछ महीने पहले गांव के मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने गांववालों के सामने इस मस्जिद को फिर से बनाने का की इच्‍छा जाहिर की। गांववालों ने लुधियानवी के इस प्रस्‍ताव को सिर आंखों पर रखते हुए चंदा इकट्ठा किया और मस्जिद बनवाने का काम शुरू कर दिया। छह महीने के बाद अब मस्जिद लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें