इसे इत्तेफाक कहें या सोचा समझा प्लान। अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म की थीम और शूटिंग लोकेशन आमिर खान की फिल्म से मैच हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई
- फोटो : amarujala
यशराज फिलम्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के लिए अभिनेता सलमान खान फिल्म की यूनिट के साथ लुधियाना पहुंच गए हैं। सुल्तान के लिए गुजरंवाल, गांव ललतो और किलारायपुर की लोकेशन को चुना गया है, जहां सलमान खान और अनुष्का शर्मा शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई
- फोटो : amarujala
गौर हो कि इससे पहले आमिर खान अपनी फिल्म दंगल के लिए सितंबर से नवंबर तक लुधियाना में रहे और उन्होंने किलारायपुर, गुजरंवाल, गुरु नानक स्टेडियम, पुलिस लाइन, जगरांव पुल और जनता नगर की गलियों में शूटिंग की थी। इसके बाद जनवरी में 10 दिनों का सैट लगाया गया था।
4 of 7
सलमान खान
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का थीम कुश्ती पर आधारित है, जिसमें आमिर महाबीर पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सलमान खान की नई फिल्म 'सुल्तान' भी हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में गांव जोधां, किलारायपुर और ललतों समेत कुछ गांवों में सुल्तान फिल्म के एक गाने की शूटिंग की जाएगी। सलमान करीब आठ से दस दिन तक शहर में रहेंगे। प्रोडक्शन टीम के अलावा सारी यूनिट ने लुधियाना में डेरा जमा लिया है। जानकारी के अनुसार सलमान खान और अनुष्का शर्मा का होटल हयात रीजेंसी में ठहरने का कार्यक्रम है, जबकि यूनिट के लोग रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए हैं। इसके लिए रेडिसन में 42 कमरे बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान
‘भाईजान’ ने नारंगवाल में फिल्म के गीत को शूट किया है। सोमवार देर रात सलमान पहुंचे। मंगलवार सुबह से ही सलमान मीडिया व अपने चाहने वालों से बचते हुए शूटिंग के लिए रवाना हो गए। भारी सिक्योरिटी व बाऊंसर की भारी फौज देख शहरवासियों ने दिन भर होटल के चक्कर लगाए। सलमान की एक झलक पाने को उत्साहित शहरवासियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। रिजैंसी में किसी को एंट्री नहीं दी गई। रिजैंसी के बाहर सुल्तान फिल्म का स्टीकर लगाए कई गाडिय़ां खड़ी थीं।
गौरव की बात है कि लुधियाना बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए फेवरेट शहर बन गया है। पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग के लिए 2 महीने शहर में ही बिताए। इससे पहले 10 साल पहले आमिर ने ‘रंग दे बसंती’ फिल्म को यहां फिल्माया। वहीं ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए शहर के पुत्र धर्मेंद्र, सन्नी दियोल व बॉबी दियोल भी इसी शहर में शूटिंग कर चुके हैं। सुल्तान के लिए गुजरंवाल, गांव ललतो और किलारायपुर की लोकेशन को चुना गया है।