फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 'मुन्नी' से मिलकर 'बजरंगी भाईजान' भावुक, मदद करेंगे

Mon, 02 May 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही हरियाणा की 'मुन्नी' रचना 'बजरंगी भाईजान' से मिलने सेट पर पहुंची, उसकी हालत देखकर सलमान खान भावुक हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना - फोटो : अमर उजाला
रचना अपने शिक्षक सत्यवान के साथ सलमान से मिलने पहुंचीं। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान ने पंद्रह मिनट से ज्यादा समय तक रचना से बात की। यही नहीं अमर उजाला में 30 अप्रैल को प्रकाशित समाचार को देखने के बाद समाचार पत्र भी अपने साथ रख लिया। वहीं रचना के इलाज के लिए मुंबई के एक डॉक्टर से मौके पर ही बात की। सत्यवान का नंबर लेने के बाद मदद का भी आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना - फोटो : अमर उजाला
जिला झज्जर के गांव साल्हावास निवासी 16 साल की रचना 12वीं कक्षा की छात्रा है और दृष्टिहीन है। वह आंखों की रोशनी पाने के लिए दर-दर ठोकरें खा रही है लेकिन उसके इलाज में उसकी गरीबी आड़े आ रही है। उसका पिता घर-घर जाकर सब्जी बेचने का काम करता है और अपनी 6 बेटियों का जीवन यापन करता है।

4 of 5
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना - फोटो : अमर उजाला
रचना को छोटी उम्र में ही टी.बी. हो गई और दवाइयां लेते समय इंफैक्शन से आंखों की रोशनी चली गई। जब उन्हें पता चला कि सलमान रेवाड़ी में शनिवार को फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए आ रहे हैं तो उन्होंने शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचकर जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग से सम्पर्क साधा और सलमान खान से मिलने की गुहार लगाई। उपायुक्त की पहल पर रचना व उसके परिजनों का सलमान से मिलना संभव हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रचना अपने गुरु हिसार निवासी सत्यवान व परिजन के साथ शूटिंग स्थल गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। सलमान ने रचना की पीड़ा को महसूस कर उसकी रोशनी वापस लाने के लिए पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया। सलमान ने अपने फोन नं. देकर सम्पर्क करने को कहा। रचना ने सलमान को बताया कि वह दृष्टिहीन होते हुए उनकी बहुत बड़ी फैन है लेकिन अफसोस है कि वह उनकी फिल्मों को देख नहीं सकती बस महसूस कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें