हरियाणा में अपने घर आते ही साक्षी मलिक ने बड़ा एलान किया है। साक्षी का ऐलान जान आप भी गर्व करेंगे।
विज्ञापन
2 of 10
Sakshi Malik
- फोटो : Amar Ujala
रियो ओलंपिक में कांस्य जीतकर देश की झोली में पहला पदक डालने वाली पहलवान साक्षी ने अगले ओलंपिक का अपना लक्ष्य चार साल पहले ही तय कर लिया है। टोक्यो में 2020 में होने वाले अगले ओलंपिक में साक्षी ने एक कदम आगे बढ़कर रजत नहीं, बल्कि स्वर्ण पदक का लक्ष्य तय किया है। साक्षी ने कहा है कि वह रियो के कांस्य को टोक्यो में सोने में बदल देगी।
विज्ञापन
3 of 10
Sakshi Malik
- फोटो : Amar Ujala
साक्षी मलिक ने कहा कि जितनी खुशी उनको अपने मेडल जीतने पर है, इतना ही दुख विनेश फौगाट को बाउट के दौरान चोट लगने का है। साक्षी का मानना है कि विनेश को चोट नहीं लगती तो वह भी देश के लिए जरूर मेडल जीतकर लाती। जिससे कुश्ती में एक साथ दो बेटियां देश के लिए मेडल जीतती और यह खुशी भी दोगुनी हो जाती।
4 of 10
साक्षी मलिक
- फोटो : ANI
साक्षी ने कहा कि विनेश भी जल्दी ठीक होगी और वह फिर से मैट पर उतरकर टोक्यो ओलंपिक की तैयारी करेगी। वहां दोनों एक साथ खेलने जाएंगे और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
Sakshi Malik
- फोटो : Amar Ujala
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को पूरा देश पलकों पर बिठाए हुआ है तो वह खुद ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाले सुशील कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को आदर्श मानती है।
विज्ञापन
6 of 10
sakshi malik grand welcome
- फोटो : ani photo
साक्षी कहती है कि यह दोनों ऐसे पहलवान है, जिनसे हर पहलवान को कुछ नया सीखने को मिला और कुश्ती को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में इनका सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
7 of 10
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मलिक
- फोटो : ani
वहीं गीता फौगाट के बारे में साक्षी कहती है कि वह देश की पहली महिला पहलवान है, जिन्होंने 2012 में ओलंपिक में क्वालीफाई किया था। उनको ही देखकर प्रेरणा मिली कि महिला पहलवान भी ओलंपिक तक पहुंच सकती है। यह सोचकर ही खेलती रही कि एक दिन मुझे भी ओलंपिक में खेलना है और देश के लिए मेडल जीतना है।
8 of 10
sakshi malik grand welcome
- फोटो : amar ujala
साक्षी मलिक ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में मुकाम पा रही हैं। वे हर मोर्चे पर लड़कों से बेहतर कर सकती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर साक्षी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर इस स्नेह-सम्मान का पूरा मान रखेंगी। साक्षी ने कहा कि लड़कियों को बेझिझक होकर आगे बढ़ना चाहिए।
9 of 10
sakshi malik
- फोटो : ani photo
उन्होंने कहा कि वह बेटियों को आगे लाने लिए हर संभव प्रयास करेगी। बेटियों के साथ मिलकर सरकार की इस मुहिम को सक्रिय बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
साक्षी के दोपहर करीब 1.30 बजे रोहतक में प्रवेश के साथ ही तेज बारिश होने लगी। इसके बावजूद उसके स्वागत में जुटे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। विजय जुलूस करीब दो बजे मोखरा के लिए रवाना हुआ, इस दौरान भी बारिश हो रही थी। मोखरा से पहले साक्षी का कई गांवों में स्वागत किया गया। मोखरा में ग्रामीणों ने फूल व नोटों की माला पहनाकर सम्मान किया और गदा भेंट की।