फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां अपने साथ जरूर रखें ये 5 चीजें, महफूज रह सकेंगी

Thu, 17 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
self defence
लड़कियां जब भी घर से बाहर निकलें तो उन्हें अपने साथ कुछ चीजें जरूरी रखनी चाहिएं। इससे वे सेफ रहेंगी और मनचलों की गंदी नजरों, हरकतों से भी बच सकेंगी।
विज्ञापन

2 of 11
सेल्फ डेफेंस
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ की घटना के बाद लड़कियों में भय का माहौल है। इससे बचने के लिए लड़कियों ने आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सीखाने में ब्लैक बेल्ट और थ्री डिग्री मास्टर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बेटियों को मनचलों और बदमाशों से निपटने के लिए अब अभिभावक भी आगे आ रहे हैं। अभिभावक भी अब बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने वालों से संपर्क करने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
सेल्फ डेफेंस
ऐसे में चंडीगढ़ और पंचकूला में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का डेमोस्ट्रेशन देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्हें रोजाना काम में आने वाली चीजों को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर खुद को बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं। गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकीं सोनिया बतान ये ट्रेनिंग दे रही हैं।

4 of 11
सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा कोच गौरव सैनी के साथ यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी की टीम मेंबर संगीता, अश्विनी कुमार, जसवीन कौर, अक्षय कुमार, कामरान, अमित कुमार, रवि, यामिनी गुप्ता, रणदीप कौर, अर्जुन, सुशील कुमार, राकेश कुमार और महिमा स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखा रही हैं। ये सब सेक्टर-41 में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं, जिससे वह छेड़छाड़ से बच सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 11
मोबाइल
मोबाइल: छात्राओं को डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया जाता है कि कैसे आप अपने मोबाइल से खुद को बचा सकती हैं। चलते समय यदि अचानक कोई छेड़छाड़ करे तो मोबाइल को हथियार बनाकर आप उसे हिट कर सकती हैं। साथ ही शोर मचाकर मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
सेल्फ डेफेंस
दुपट्टा: बस में छात्राओं से छेड़छाड़ ज्यादा होती है। कोई जब उन्हें छेड़े तो वह दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं। छेड़ने वाले के गले में डाल उसे नीचे गिराकर खुद को बचा सकती है।
विज्ञापन

7 of 11
spray
परफ्यूम या स्प्रे: लड़कियां जब भी घर से बाहर निकले तो अपने पर्स मैं परफ्यूम हिट या कोई स्प्रे जरूर रखे। यह बचाव के लिए सबसे उपयोगी चीज हैं। स्प्रे हमेशा आंखों मैं और मुंह में करें।

8 of 11
pen
पेन: सुनकर आपको अचम्भा होगा कि पेन से सेफ्टी। जी हां, पेन न केवल लिखने के लिए है, बल्कि आपके बचाव के लिए काम भी आता है। पेन से गले, हाथ और जांघ में हमला कर सकते हैं।

9 of 11
self defence
हौंसलाः लड़कियां जब भी घर से बाहर निकलें तो ये सोचकर निकलें कि किसी भी तरह से शख्स से सामना हो सकता है। इसलिए कभी भी खुद को कमजोर न समझे। हिम्मत और हौसले से हर हालात का सामना करे।

 

10 of 11
self defence
माथे या कान पर पंचः अगर आपके साथ कोई ज्यादा ही बदतमीजी करे तो उसे एक लॉक पंच मार दें। माथे के किनारे और कान के ऊपर वाले हिस्से की नस बहुत ही कमजोर होती हैं। वह पर चोट मारने से इंसान 2 मिनट में बेहोश हो जाएगा।
विज्ञापन

11 of 11
सेल्फ डेफेंस
किक, कोहनी का इस्तेमाल: लड़कियां जब चाहे पंच, कोहनी के अलावा किक का भी इस्तेमाल कर सामने वाले को धूल चटा सकती है। सामने से यदि कोई छेड़खानी का प्रयास करता है तो उसे जोरदार किक के जरिए चोट पहुंचा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें