इस भोली सी दिखने वाली महिला को देखिए। इसने वो खतरनाक कारनामा किया था कि आप यकीं नहीं कर पाएंगे। अब जाकर इसे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
2 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
बात हो रही है, हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह में गोली चलाने वाली साध्वी देवा ठाकुर की। पिछले दो महीने से जेल में बंद थी और इसे अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले जिला अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। शनिवार को साध्वी करनाल जेल से बाहर आई तो भक्तों का तांता लग गया। मंदिर गईं, पूजा की और परिजनों ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
गौरतलब है कि 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन स्थित एक पैलेस में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मासी सुनीता निवासी सेक्टर-6 की मौत हो गई थी। मामले में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथियों पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगा था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में साध्वी ने 18 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। 23 नवंबर को साध्वी को जेल भेज दिया गया था। दूल्हे और उसके भाई समेत पांच लोग अभी अंदर ही हैं।
4 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। देवा ठाकुर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके नाम से कई प्रोफाइल बने हुए हैं। देवा ठाकुर के प्रोफाइल और फैन पेज पर सेल्फी और बंदुकों के साथ फोटोज शेयर की जाती हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं, जिनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं।
विज्ञापन
5 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर, देवा इंडिया फाऊंडेशन की निर्देशक तथा हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। देवा ठाकुर ने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत में जो राम बोलता है उसे ही यहां रहने का हक है। मुस्लिमों के अधिकार हिन्दुओं से कम होने चाहिए और बुर्के को बैन कर देना चाहिए, क्योंकि बुर्के की आड़ में बहुत अपराध होते हैं। मुस्लिमों की दूसरी शादी और अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी देवा ठाकुर पढ़ी लिखी हैं और बचपन से ही उनकी रुचि ज्योतिष और आध्यात्म में रही है। बचपन से ही वह ज्योतिष का कार्य भी करती आ रही थी। करीब 15 साल पहले साध्वी ने भगवा चोला पहना और अपना डेरा स्थापित कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे डेरे के भक्त बढ़ने लगे। आसपास के क्षेत्र में डेरे का नाम हुआ तो बाद में अन्य राज्यों में भी साध्वी के कार्यक्रम होने लगे।
विज्ञापन
7 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म को लेकर प्रखर साध्वी के विवादित बयानों ने भी उसे खासी पहचान दी। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करीब दो साल हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद तक से उसे नवाजा गया, हालांकि बमुश्किल वह साल भर ही यहां पर रह सकी और बाद में सार्वजनिक तौर पर साध्वी ने महासभा को छोड़ दिया था।
8 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
करीब पांच साल पहले साध्वी ने देवा फाउंडेशन का गठन किया और खुद उसकी अध्यक्ष बन गई। उनके डेरे पर सत्ताधारी और विपक्ष के नेताओं समेत अधिकारी भी नतमस्तक होते रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी सभी की तस्वीरें इस बात का बखान करती हैं कि साध्वी के पास दंडवत होने वालों की कमी नहीं थी और धीरे-धीरे वह प्रदेश के साथ-साथ देश के संतों में अपना स्थान रखने लगी थी।
9 of 10
साध्वी देवा ठाकुर
देवा ठाकुर को हिंदू धर्म पर व्याख्यान के लिए राजस्थान, एमपी और यूपी समेत अन्य राज्यों से निमंत्रण आते थे। एक खास कौम के खिलाफ खुलकर बोलने के कारण साध्वी खुद अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल रखती हैं और साथ ही पांच से छह हथियारबंद युवक उसकी सुरक्षा में रहते हैं। अच्छी पोशाक और हथियारों के शौक के कारण साध्वी का खासा नाम है। बताया जाता है कि इससे पहले भी वे खुशी के मौके पर हवाई फायरिंग करती रही हैं।
साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी साध्वी कई बार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं का मामला हो या फिर अन्य मुद्दे, वे सरकार के खिलाफ खुलकर बोलती आई हैं। जानकारों का कहना है कि आजकल साध्वी रौब और रुआब खासा बढ़ा हुआ था, इसको लेकर ही लोग उनको शादी और अन्य कार्यक्रमों में बुलाने लगे थे।