फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए गजब का जुनून, 'क्रिकेट के भगवान' सचिन को ये गिफ्ट करेंगे 'स्टेडियम'

Sun, 23 Apr 2017 09:23 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सचिन का फैन राजिंदर कुमार ठकराल
क्रिकेट के दीवाने आपने हजारों देखे होंगे... लेकिन इनका जुनून औरों से कुछ हटके है...। ये क्रिकेट के भगवान सचित तेंदूलकर को स्टेडियम गिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
सांसद सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी देश ही नहीं दुनिया में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। सचिन के ऐसे ही एक जबरदस्त प्रशंसक हैं सिटी ब्यूटीफु ल के रजिंदर कुमार ठकराल। छोटा सा व्यापार करने वाले रजिंदर सचिन तेंदुलकर के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने लकड़ी और प्लाई से ग्वालियर के स्टेडियम का माडल बनाया और उसका नाम सचिन तेंदुलकर रख दिया।
विज्ञापन

3 of 7
Sachin Tendulkar
इसके साथ ही उन्होंने सचिन का ए थ्री साइज स्केच भी तैयार कर दिया है। अब वे चाहते हैं कि इन दोनों चीजों को वे सचिन तेंदुलकर को भेंट कर सकें। रजिंदर ने बताया कि उन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन क्रिकेट का जनून ऐसा ही हर मैच देखते हैं। जब सचिन खेलते थे तो उनका हर मैच देखा है। मोहाली में होने वाले मैच वे पीसीए स्टेडियम में देखते हैं वहीं बाकी अन्य मैच टीवी पर।

 

4 of 7
Sachin Tendulkar
रजिंदर ने कहा कि जब सचिन ने ग्वालियर में अपना पहला यादगारी दोहरा शतक जमाया था, तो उसी स्टेडियम को मध्य नजर रखते हुए मैंने लकड़ी और प्लाई से वैसा ही स्टेडियम तैयार कर दिया ताकि वह लमहा यादगार बन जाए। स्टेडियम में पिच, खिलाड़ी, लाइटें सभी कुछ बनाया गया है। इसे बनाने में 4 महीने लगे।
विज्ञापन

5 of 7
Sachin Tendulkar
रजिंदर ने सचिन का डेढ़ बाय डेढ़ इंच का ए थ्री साइज स्कैच भी तैयार किया है। इसे पहले पेंसिल से बनाया गया। इसके बाद कलर पेंसिल से इसमें रंग भरे गए। इसे 15 दिन पहले ही बनाया गया। रजिंदर ने कहा कि ‘मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन अपने बेटे को सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेटर बनाना चाहता हूं। सचिन मेरे रोल मॉडल हैं, इसलिए मैंने आठ वर्षीय बेटे का नाम भी सचिन के बेटे अर्जुन के नाम पर ही अर्जुन रखा है।’
विज्ञापन

6 of 7
sachin tendulkar - फोटो : getty images
रजिंदर ने अनुसार वे स्टेडियम और स्कैच सचिन को देना चाहते हैं। जैसे ही आईपीएल के इस सीजन की बात शुरू हुई तो मन बनाया कि मोहाली में जब सचिन मुंबई इंडियंस की टीम के साथ आएंगे तो उन्हें वहां जाकर दोनों चीजें भेंट करूंगा, लेकिन मोहाली में मुंबई के साथ कोई मैच नहीं होने से निराश तो जरूर हुई, लेकिन उम्मीद नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sachin Tendulkar
रजिंदर कहते हैं कि अब सचिन की जिंदगी के ऊपर बनी बॉयोपिक ‘सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स’ फिल्म 26 मई का रिलीज हो रही। चंडीगढ़ में जब इस बॉयोपिक की रिलीज पर सचिन आएंगे तो उन्हें यह दोनों चीजें भेंट कर अपना सपना पूरा करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें