RSS के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश कुमार गगनेजा पंचतत्व में विलीन हो गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सांपला भी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
गगनेजा ने वीरवार सुबह डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट में सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली और शाम को 4.47 मिनट पर कैंट के शमशान घाट राम बाग में संघ की प्रार्थना के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
गगनेजा को बेटे राहुल ने मुख्गानि दी, उससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सह सरसंघ चालक भैय्या जी जोशी का शोक संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसमें उन्होंने कहा कि गगनेजा जी का इस दुनिया से रूख्सत होना मिशन के लिए बड़ा झटका है। इस दौरान स्वयं सेवकों ने प्रार्थना भी की।
4 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
गगनेजा के अंतिम संस्कार के दौरान पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार समेत कई भाजपा-शिअद विधायक व पार्टी के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
बिग्रेडियर गगनेजा का पार्थिव शव पहले उनके निवास पर लाया गया, जहां से पूरे कर्म करने के बाद देह तो रामबाग शमशान घाट लाकर स्वयं सेवकों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान सेना के कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे और स्वयं सेवकों ने जयाकारा वीर बजरंगे का उद्घोष किया।
विज्ञापन
6 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा, विधायक केडी भंडारी, फगवाड़ा से सोमप्रकाश, केंद्रीय विधायक मनोरंजन कालिया, विधायक पवन टीनू, अमृतसर से नवजोत कौर सिद्धू, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल समेत कई नेता भी शमशान घाट पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
गगनेजा के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में भाजपा और आरएसएस के नेता जुटने शुरू हो गए। राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी डीएमसी पहुंचे और गगनेजा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं सीबीआई की टीम भी जांच के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंची।
8 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को विशेष मंजूरी लेकर सिविल के तीन, डीएमसी के एक फोरेंसिक एक्सपर्ट के मेडिकल बोर्ड ने गगनेजा के शव का पोस्टमार्टम डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में ही किया। करीब पौने तीन बजे उनकी पार्थिव देह को जालंधर रवाना किया गया था।
9 of 10
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. जीएस वांडर ने बताया कि सेप्टिसीमिया और मल्टीपल आर्गेन फेल होने के कारण गगनेजा की मौत हुई। बुधवार दोपहर से ही उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई थी। वीरवार तड़के उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा। उनके इंटेस्टाइन में पांच और पेट में तीन जख्म थे। इलाज के दौरान इंटेस्टाइन के कुछ हिस्से हटाए भी गए थे। इसके अलावा उनकी रीढ़ की हड्डी, सिर और छाती में भी चोट थी।
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
गगनेजा पर छह अगस्त को जालंधर में ज्योति चौक के पास मखदूमपुरा में टाल के पास काले रंग की प्लेटिना बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने फायरिंग की थी। उन्हें तीन गोलियां लगीं थी। नाजुक हालत के चलते उन्हें सात अगस्त को डीएमसी शिफ्ट किया गया था। वारदात वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में शॉपिंग करने और बेटी के लिए फ्रूट लेने आए हुए थे। अगले दिन उनकी बेटी ने घर आना था।