फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के नोट को लेकर नई बात आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : social media
2000 के नोट को लेकर नई बात सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर लोग काफी परेशान हैं और भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मंगलवार से दो हजार के नोट बंद होने और एक हजार के नोट चलने की अफवाह से उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं। लोगों पर इसका असर साफ देखने को मिला। क्योंकि लोग उनसे दो हजार के नोट की बजाय 500 और इससे छोटे नोट देने का आग्रह करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 8
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग
बैंक अधिकारी ने बताया कि वायरल तस्वीर नए एक हजार रुपये की थी। इसके साथ नए साल से दो हजार का नया नोट बंद कर एक हजार रुपये का नोट चलाने की अफवाह लिखी हुई थी। बैंककर्मियों ने स्पष्ट किया ऐसी खबरें केवल उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए है। सरकार और आरबीआई की तरफ से दो हजार के नोट को बंद करने को लेकर कोई भी आदेश नहीं हैं।

4 of 8
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक-व्हॉट्सप पर दो हजार के नए नोट का कलर चेंज कर एक हजार रुपये का नकली नोट बनाकर एक मैसेज छोड़ा गया। यह मैसेज सभी जगह वायरल हो गया। इससे कुछ उपभोक्ता भ्रमित हो गए और अन्य लोगों के बीच भी भ्रम फैलने लगा। बुधवार को बैंक पहुंचे सभी उपभोक्ताओं को बैंककर्मियों से लोगों को सच्चाई बताई और ऐसी अफवाहों से बचकर रहने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 8
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल अफवाह के चलते ही उपभोक्ता दो हजार का नोट लेने से इनकार नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता दो हजार रुपये के छुट्टे नहीं हो पाने के कारण भी छोटी करेंसी की डिमांड करते हैं। बाजार में दुकानदार भी इतने बड़े नोट को छुट्टा करने से परहेज करते हैं। ऐसे में कई बार ग्राहक पैसा होकर भी जरूरत की चीजें नहीं खरीद पाता है।
विज्ञापन

6 of 8
बैंक के बाहर लगी भीड़
सोशल मीडिया पर एक हजार के नोट की फोटो देखी थी। बाद में पता चला कि यह अफवाह है। किसी ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ मजाक किया है। उस तस्वीर को गौर से देखा तो दो हजार के नोट का रंग बदलकर एक हजार का बना दिया, जबकि नोट के ऊपर हिंदी में दो हजार रुपये लिखा था। ऐसी चीजें लोगों को गुमराह करती हैं।   
- योगेश कुमार, इतिहास शिक्षक
विज्ञापन

7 of 8
बैंक - फोटो : अमर उजाला
नए साल से दो हजार का नोट बैन होकर एक हजार का नोट चलने का मैसेज सुनने में आया था। यह सूचना अफवाह निकली। एक यह भी सच्चाई है कि दो हजार रुपये के नोट का छुट्टा कराना बड़ा मुश्किल हो जाता है। छोटी करेंसी में खरीदारी करने में दिक्कत नहीं आती है। वहीं कुछ दिन पहले आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास का बयान आया था कि जल्द ही एक हजार रुपये का नया नोट भी चलेगा।  
- वीरेंद्र कुमार, शिक्षक, सेक्टर-4
विज्ञापन

8 of 8
बैंक में कैश लेने के लिए खड़े खाताधारक
उपभोक्ताओं से खास अपील है कि ऐसी झूठी सूचनाओं, अफवाहों से बचकर रहें। सरकार और आरबीआई की ओर किसी भी संशोधन को लेकर हर बार सर्कुलर जारी किए गए हैं। आगे भी चेंजमेंट के साथ सर्कुलर भी जारी किए जाएंगे।
- एसएस गुप्ता, एलडीएम, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें