फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की 'दंगल' में नहीं महावीर की ये बेटियां, पर किसी से कम भी नहीं

Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फौगाट स‌िस्टर्स
आमिर खान की 'दंगल' गीता और बबीता फौगाट पर आधारित है। इसमें उनकी बहनों का जिक्र नहीं है, जबकि वे भी इन दोनों से कम नहीं हैं। जानिए उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
दंगल, बॉलीवुड - फोटो : self
पूरी मूवी हरियाणा के बलाली गांव के पहलवान महावीर फौगाट पर बनी है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह महावीर ने अपनी बेटियों को बेटों की तरह ट्रेंनिग दी और इंटरनेशनल रेसलर बनाया। साथ ही कैसे उनकी इन दोनों बेटियों ने दुनिया भर में नाम कमाया। लेकिन मूवी में महावीर की दो अन्य बेटियों व परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
dangal
फिल्म में आमिर खान रियल लाइफ हीरो महावीर फौगाट के किरदार में हैं। उन्हें चार बेटियों के पिता तो बनते दिखाया गया है, लेकिन फिल्म केवल गीता फौगाट और बबिता फौगाट पर ही केंद्रित है। इनका किरदार फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा निभा रही हैं। इनके अलावा महावीर फौगाट की चार और बेटियां हैं- ​विनेश फौगाट, रितु फौगाट, संगीता फौगाट और प्रियंका फौगाट।

4 of 7
महावीर फौगाट
रितु फौगाट तीसरे नंबर की बेटी हैं। वे भी पहलवान हैं और प्रो रेसलिंग लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। वे 48 किलोग्राम वर्ग में खेलती हैं और जयपुर ने उन्हें 36 लाख रुपये में खरीदा है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2016 में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। सा​थ ही वे 2015 और 2016 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
महावीर फौगाट
महावीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फौगाट को भी फिल्म में नहीं दिखाया गया है। संगीता 53 किलो वर्ग में खेलती हैं और प्रो रेसलिंग लीग में दिल्ली की टीम ने इन्हें 5 लाख रुपये में खरीदा है। इन्होंने 2016 में जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

 
विज्ञापन

6 of 7
इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगट - फोटो : अमर उजाला
विनेश फौगाट, महावीर फौगाट के भाई की बेटी हैं। वे 48​ किलोग्राम वर्ग से खेलती हैं। हाल ही में उन्होंने रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जिसमें वे चोटिल हो गई थीं। सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा। 2014 कॉमनवेल्थ में गोल्ड और 2014 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फौगाट स‌िस्टर्स - फोटो : अमर उजाला
महावीर फौगाट के भाई की एक और बेटी है, प्रियंका फौगाट। मूवी में इनका भी जिक्र नहीं। वे भी पहलवान हैं और पिछले साल प्रो रेसलिंग में खेली चुकी हैं। 2015 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं। 2016 में ​एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें