फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, देखिए तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
झज्जर रेलवे स्टेशन के पास रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन धू धू कर जल उठी। खौफनाक तस्वीरें देख आपका दिल दहला देंगी।
विज्ञापन

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

2 of 7
गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ट्रेन अभी झज्जर रेलवे स्टेशन से चली ही थी कि गार्ड ने पिछली बोगी में धुआं उठते देखा। आनन फानन में ट्रेन को रुकवाया और गाड़ी में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

3 of 7
रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन नंबर 54020 रोहतक से शाम के 7:50 बजे रेवाड़ी के लिए चली थी। 8:35 पर झज्जर पहुंचने के बाद यह ट्रेन जैसे ही आगे के लिए रवाना हुई तो अचानक गार्ड राजकुमार सहगल ने पीछे की बोगी में धुआं उठता देखा।

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

4 of 7
गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत ड्राइवर को दी, जिसके बाद गाड़ी को रोक दिया गया। स्टेशन स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद गार्ड ने अपने पास मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी में दो साधु दिखाई दिए, जिसे स्टेशन स्टाफ की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

5 of 7
आग भड़कती देख गाड़ी से इस बोगी को अलग कर दिया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी धीरज कुमार और सिटी थाना प्रभारी अत्तर सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई।
विज्ञापन

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

6 of 7
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ट्रेन को करीब एक घंटे की देरी से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन मास्टर बीएल मीणा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, जब धू-धू कर जल उठी ट्रेन, खौफनाक तस्वीरें

7 of 7
अत्तर सिंह ने बताया कि दोनों साधु नशे की हालत में है। उनका तीसरा साथी भी था, जो आग देखकर बोगी से स्टेशन पर उतर गया था। साधुओं के पास से बीड़ी के बंडल मिले हैं। उन्होंने बीड़ी पी होगी, जिसकी चिंगारी से यह आग लगी है। साधुओं से पूछताछ के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें