फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

Fri, 13 Feb 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक गैंगरेप के आठों आरोपियों ने पहली बार कबूला कि वारदात को उन्होंने कैसे अंजाम दिया? पुलिस पहली बार उन्हें बिना नकाब के सामने लेकर आई।
विज्ञापन

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

2 of 6
लड़की के ज्यादा शोर मचाने पर आरोपियों ने खूब मारपीट भी की। बरामदे में रेप करते समय फंसने के डर से उन्होंने उसे वहां से उठा लिया और 500 मीटर और भीतर की ओर एकांत में बने कमरे में ले गए। बचने और भागने का प्रयास कर रही लड़की को कामांध युवकों ने बालों से पकड़कर घसीटा।

विज्ञापन

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

3 of 6
आरोपियों ने उस कमरे में भी पहुंचकर निशानदेही कराई। यहां युवती के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया। सूत्रों की मानें तो सभी नौ आरोपियों ने उसके साथ दो या दो से अधिक बार दुराचार किया। मन भर गया तो अधमरी हालत में लड़की को वहां से बाइक पर उठाकर नहर के किनारे ले जाया गया और निर्मम हत्या कर दी।

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

4 of 6
हत्या करने से पहले दरिंदों ने युवती के शरीर में पत्थर भी डाल दिए। बुरी तरह से तड़पती युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया और निशानदेही करवाई गई। 6 घंटे चली कार्रवाई में आरोपी एक के बाद एक घटनास्थल पर पुलिस टीम को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

5 of 6
रोहतक मंडल की फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए। सूत्रों की मानें तो पुलिस को मौके से आरोपियों के खिलाफ र्प्याप्त सबूत मिल गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे एसआईटी आठों आरोपियों पवन, मनबीर, पदम उर्फ प्रमोद, संतोष नेपाली, सरवर उर्फ बिल्लू, सुनील उर्फ शीलू, सुनील उर्फ मड्ढा, राजेश उर्फ घूचडू को हाईवे किनारे बने पहले कमरे में लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक रेपकांड के दरिंदों ने कबूला सच, तस्वीरें

6 of 6
सभी आरोपियों से पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित जानकारियों के आधार पर निशानदेही कराई। मामले में 9वें आरोपी सोमबीर ने पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली थी। टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजपाल व डॉ. सरोज दहिया के साथ-साथ पब्लिक मैन भी शामिल रहे। पूरी जांच एसआईटी प्रभारी डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में सीआईए-1 प्रभारी मनोज वर्मा, सदर थाना एसएचओ गजेंद्र सिंह, थाना पीजीआई प्रभारी एमआई खान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें