युवती को किडनेप करके उसके साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदंगी करने वालों को सजा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने 409 पेजों में दास्तां बयां की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
Rohtak gang rape
सोनीपत की युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के 43 दिन बाद पुलिस ने 409 पेज की चालान रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। पुलिस ने चालान रिपोर्ट में 50 लोगों की गवाही से दरिंदगी की दास्तां को बयां किया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में तीन को आरोपी बनाया है। इसमें दो मुख्य आरोपियों के साथ सबूत खुर्द-बुर्द करने वाले युवक को भी तीसरा आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
3 of 10
rohtak rape
पुलिस ने जांच के दौरान कोई सबूत नहीं मिलने पर छह अन्य जांच में निकाल दिया हैं। चालान रिपोर्ट शुक्रवार शाम एसीजेएम सुनील चौहान के सामने पेश किया गया। पुलिस डीएनए मिलान से लेकर वारदात में प्रयुक्त ईंट व खून से सने कपड़े बरामद करने के बाद अब आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी। पुलिस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अर्जी पहले ही दे चुकी है।
4 of 10
rohtak rape
शुक्रवार शाम को सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ एसीजेएम सुनील चौहान की अदालत में चालान पेश करने पहुंचे। 409 पेज की चालान रिपोर्ट में 50 लोगों की गवाही और तीन युवक मुख्य आरोपी। इनमें कीर्तिनगर के सुमित, कबीरपुर निवासी उसका साथी विकास और सबूत खुर्द बुर्द करने के आरोपी पंकज को शामिल किया गया है। तीनों के खिलाफ पुलिस पुख्ता सबूत का दावा कर रही है।
विज्ञापन
5 of 10
Rohtak gang rape
इन सबूतों से सजा दिलाने का होगा प्रयास
1. डीएनए रिपोर्ट : पुलिस के पास आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट है। दोनों के डीएनए का मिलान हो चुका है। यह रिपोर्ट बड़ा सबूत बन सकती है।
2. वारदात में प्रयुक्त ईंट : पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया है। ईंट मारकर ही युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस पर युवती का खून मिला है। इसे भी पुलिस बड़ा सबूत मान रही है।
विज्ञापन
6 of 10
Rohtak gang rape
3. आरोपियों के कपड़े : पुलिस ने आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन पर खून लगा था। वह भी आरोपियों के खिलाफ अपराध की पुष्टि में बड़े सबूत होंगे।
4. सबूत खुर्द-बुर्द कराने का आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने इस मामले में सबूतों को खुर्द-बुर्द करने के आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने कबूल किया है। उसने सबूतों को नहर में फेंकवाया था।
विज्ञापन
7 of 10
rohtak rape
यह था मामला
रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। वारदात का खुलासा सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि वारदात में कबीरपुर निवासी उसका साथी विकास के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
8 of 10
Rohtak gang rape
पुलिसकर्मियों पर गिरी थी गाज
मामला सामने आने के बाद डीजीपी बीएस संधु सोनीपत पहुंचे थे। उन्होंने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही दो एएसआई को निलंबित कर दिया था। उन्होंने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था। रोजाना के आधार पर इस मामले की कोर्ट में पैरवी कराने की बात कही थी, जिससे चार माह के भीतर फैसला हो जाए।
9 of 10
rohtak rape
छह के खिलाफ नहीं मिला कोई ठोस सबूत
पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामले में मुख्य आरोपी सुमित के तीन परिजनों व तीन अन्य को भी जांच में शामिल किया था। उनसे गहनता से पूछताछ के बाद भी कोई सबूत नहीं मिलने के बाद उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
चालान किया पेश, दोषियों को दिलाएंगे सजा
युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चालान तैयार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले में 50 लोगों की गवाही के आधार पर तीन को आरोपी बनाया गया है। जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
-अश्विन शेणवी, पुलिस अधीक्षक