फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

Sat, 11 Apr 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के रेवाड़ी में बेखौफ बाइकर्स ने दिनदिहाड़े आढ़ती के स्कूटर में टक्कर मारकर डिग्गी में रखे 6 लाख लूट लिए। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

2 of 6
वारदात, रेवाड़ी में अनाज मंडी मेन गेट के पास हुई। यहां बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटर सवार आढ़ती को टक्कर मारकर डिग्गी में रखे नकदी से भरे बैग लूट लिए। आढ़ती मामले के संबंध में कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाश बाइक पर भाग निकले।

विज्ञापन

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

3 of 6
अनाज मंडी निवासी आढ़ती राकेश गोयल की मकान के नीचे ही रामजीलाल देवकी नंदन मेसर्स नाम से आढ़त है। बृहस्पतिवार सुबह वह बावल चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से पैसे निकलवाने गए थे। बैंक से 6 लाख रुपये निकलवा राकेश स्कूटर से अनाज मंडी की ओर आ रहे थे।

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

4 of 6
करीब 11.30 बजे वह ब्रास मार्केट पार कर महाराणा प्रताप चौक से गढ़ी बोलनी जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो पीछे से हेल्मेट पहने दो बाइक सवारों ने उसके स्कूटर में टक्कर मार दी। राकेश संभल पाते उससे पहले ही बाइक पर पीछे हेल्मेट पहने बैठे बदमाश ने स्कूटर की अगली डिग्गी में रखा नकदी से भरा बैग उठा लिया और दोनों बाइक पर भाग गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

5 of 6
लूट की सूचना आढ़ती ने मॉडल टाउन पुलिस और अन्य आढ़तियों को दी। आनन-फानन में पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद एसपी मनबीर सिंह, डीएसपी वीरेंद्र सैनी, सीआईए इंचार्ज कर्मबीर सिंह और मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बेखौफ बाइकर्स ने आढ़ती से 6 लाख लूटे

6 of 6
एसपी ने भी एक्सिस बैंक पहुंचकर खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की तलाश की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आढ़ती द्वारा नकदी लेते समय काउंटर पर बिना किसी काम के आने और फिर लौटने वाले को संदिग्ध मान रही है। वारदात के बाद अनाज मंडी के आढ़तियों ने करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने की बात एसपी से कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें