पंजाब नेशनल बैंक को लूटने के इरादे से अंदर घुसे हथियारबंद लुटेरों की तमाम औछी हरकतें CCTV में कैद हो गईं। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
बैंक लूटने घुसे, जाम छलकाए...सब CCTV में कैद
2 of 7
वारदात, हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की रेलवे रोड स्थित शाखा में हुई। यहां चार हथियारबंद युवकों ने बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकरों को निशाना बनाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे तक बैंक के हर हिस्सों को खंगाला। कंप्यूटर नहीं छेड़े, जिससे लगता है कि वे सिर्फ नकदी और लॉकरों से कीमती सामान चुराने आए थे। चोरों की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
बैंक लूटने घुसे, जाम छलकाए...सब CCTV में कैद
3 of 7
पीएनबी की रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा में हर रोज करोड़ों का लेन-देन होता है। बैंक के पीछे खाली पड़ी जगह में झाड़ियां उगी हैं। चार शातिर युवक एक दीवार फांदकर खाली प्लॉट में घुसे। उन्होंने अंधेरे में झाड़ियों में छिपकर मिट्टी से चिनी गई बैंक की दीवार को तोड़ा और अंदर घुस गए।
बैंक लूटने घुसे, जाम छलकाए...सब CCTV में कैद
4 of 7
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि अंदर घुसते ही चारों युवकों ने बैंक की अल्मारियां और दराजों समेत सारे सामान को खंगालना शुरू कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधना शुरू कर दिया, लेकिन जल्दबाजी में कपड़ा कई बार चेहरे से हटा तो उनका चेहरा डिजिटल कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन
बैंक लूटने घुसे, जाम छलकाए...सब CCTV में कैद
5 of 7
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद कैमरों को तोड़ने और स्ट्रॉन्ग रूम में दो तरफ से सेंध लगाने की कोशिश। गेट को खोलने का प्रयास और फिर जाम छलकाने तक करीब घंटे से ज्यादा समय अंदर ही बिताया। कुछ हाथ नहीं लगा तो वे जहां से घुसे थे, वहीं से फरार हो गए।
विज्ञापन
बैंक लूटने घुसे, जाम छलकाए...सब CCTV में कैद
6 of 7
पुलिस का कहना है कि बैंक के अंदर घुसे युवक काफी शातिर थे। उन्होंने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के मुंह दीवार की तरफ मोड़ दिए। बैंक के मुख्य गेट पर लगे कैमरे का मुंह नहीं मुड़ा तो उसे तोड़ दिया, लेकिन उनकी सारी हरकत बैंक के अंदर लगे कुछ हिडन कैमरों में कैद हो गई। इसमें दो युवकों के चेहरे तो साफ दिख रहे हैं। एक के हाथ में लगभग एक फुट लंबी देशी पिस्तौल है।
बहादुरगढ़ डीएसपी कप्तान सिंह का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्तों की पहचान के अलावा बैंकों में हुई ऐसी घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों की हिस्ट्री शीट निकाली जा रही है। ऐसे मामलों से संबंधित अपराधियों की गतिविधियों का पता किया जा रहा है। बदमाशों को जल्द पकड़ेंगे।