फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

Tue, 03 Feb 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
कोट-पैंट, टाई पहने लुटेरे ने फिल्मी अंदाज में ICICI बैंक लूट लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

2 of 8
वारदात, कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-ठोल रोड पर स्थित गांव नलवी के आईसीआईसीआई बैंक में हुई। लुटेरे ने बैंक मैनेजर को ये कहते हुए(कैश दो या गोली खाओ...) हाथ ऊपर करा दिए। फिर कैशियर पर बंदूक तानी और काउंटर की निचली दराज में रखे नोटों के बंडल हवाले करने को कहा।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

3 of 8
सवा दो लाख नगदी वाले नोटों के बंडल हाथ में आते ही लुटेरा पूरी फुर्ती से बाहर निकला और बैंक के बाहर खड़े बाइक सवार के पीछे बैठते ही फुर्र हो गया। फिल्मी स्टाइल में ये वारदात आईसीआईसीआई बैंक में हुई।

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

4 of 8
वारदात की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने बैंक में पहुंचकर मेन गेट को बंद करवा दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली और बैंक स्टाफ से पूछताछ की।

विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

5 of 8
बैंक मैनेजर अमृतपाल सिंह ने बताया कि जब कैशियर सतनाम सिंह बैंक की क्लोजिंग के समय रोकड़ मिला रहे थे तो उन्होंने बैंक में आए कोट पैंट पहने से जब हैलमेट उतारने के लिए कहा तो उस युवक ने अंदर से दो नाली बंदूक निकाली और बोला कि या तो कैश दो या गोली खाओ।

विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

6 of 8
मैनेजर ने बताया कि लुटेरे की धमकी-चेतावनी के बाद वे हाथ ऊपर खड़े करके खड़े हो गए। बैंक कैशियर सतनाम सिंह ने होशियारी करते हुए जब ऊपर के दराज से रुपये निकालने की कौशिश की तो युवक ने नीचे के दराज से रुपये निकालने को कहा।
विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

7 of 8
आईसीआईसीआई ने ढाई साल पहले ये ब्रांच खोली थी। इस ब्रांच में प्रतिदिन छह से आठ लाख ट्रांजेक्शन होती है। यहां बता दें कि बैंक सेफ में आज लूटी गई करीब सवा दो लाख रुपए की राशि के अलावा बैंक के सेफ में थे चार लाख रुपए की नगदी भी रखी हुई थी।

विज्ञापन

देखिए, फिल्मी अंदाज में कैसे लूटा ICICI बैंक?

8 of 8
कुरुक्षेत्र में ही केडीबी रोड राजेश पायलट चौक के निकट चोर कैनरा बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में दो लाख 17 हजार 100 रुपए की नकदी थी। इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे भी उतार कर साथ ले गए। पुलिस पहुंची, वहीं बैंक अधिकारी ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें