फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Tue, 03 Feb 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत पांच युवकों की मौत हो गई। देखिए, हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

2 of 7
हादसा, मोगा-कोटकपूरा रोड पर हुआ। पांचों युवक कार में सवार थे। पहले उनकी कार सामने से आ रही एक इंडिका कार से टकराई। बाद में बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपति को चपेट में लिया और इसके बाद सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराई। पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

3 of 7
मृतकों की पहचान बाजाखाना निवासी लहिबर सिंह, भाई कुलबीर सिंह, किकर सिंह और जैतो निवासी लक्की सिंह के तौर पर हुई है। पांचवां युवक मुक्तसर के गांव गुडीसंघर निवासी युवक था। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

4 of 7
वहीं कार की चपेट में आए बाइक सवार गांव संधवां निवासी गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी सहजपाल कौर को गंभीर चोटें आईं। उनके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। दंपति को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

5 of 7
मंडी गोबिंदगढ़ पर हुए एक अन्य हादसे में एक कार ने दो साइकिल सवार लोगों को कुचल डाला। मारे गए लोगों की पहचान कैलाश और अरमिंदर के तौर पर हुई है। वह लोग सालासर स्टील में काम करते हैं।

विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

6 of 7
कार चालक चरनप्रीत सिंह हल्की चोटें लगने के कारण अस्पताल से फरार हो गया। वहीं कार में सवार उसके साथी जतिंदर कुमार शर्मा को हालत गंभीर होने कारण लुधियाना रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ अजयपाल सिंह लाश को एम्बूलैंस में डालते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

7 of 7
रोहतक जिले के कलानौर कस्बे में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा, रोहतक-भिवानी रोड पर हुआ। यहां बाइक सवार दो युवकों को सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने कुचल डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें