ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर घुसे लुटेरे गन प्वाइंट पर 50 लाख के जेवर लूट ले गए। देखिए कैमरे में कैद वारदात।
विज्ञापन
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
2 of 7
शहर के व्यस्त बाजार के ज्वेलरी शोरूम में दिनदिहाड़े ग्राहक बनकर घुसे लुटेरे 50 लाख के जेवर लूट ले गए। वारदात हरियाणा के धारूहेड़ा (रेवाड़ी) में हुआ। व्यस्त क्षेत्र मनीराम मार्केट स्थित श्रीश्याम ज्वैलर्स शोरूम में 3 बदमाश ग्राहक बनकर घुसे थे।
विज्ञापन
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
3 of 7
श्रीश्याम ज्वैलर्स शोरूम में ग्राहक बनकर घुसे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर 50 लाख की ज्वैलरी लूट ली। मामले की जानकारी पर एसपी, डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
4 of 7
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक के पास मनीराम मार्केट में विनोद अग्रवाल का श्रीश्याम ज्वैलर्स शोरूम है। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे दुकान में विनोद अग्रवाल का बेटा मोहित और दो कर्मचारी राजीव और कुलदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
5 of 7
कुछ देर बाद कुलदीप किसी काम से निकल गया। इसी दौरान शोरूम में ग्राहक बनकर मौजूद तीन युवकों में से दो ने पिस्टल निकाली और मोहित को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
6 of 7
गन प्वाइंट पर लुटेरे दुकान मालिक के बेटे मोहित को कुर्सी से नीचे उतारकर बैठा दिया और दुकान में रखे आभूषण और मामूली नकदी समेटकर भाग गए। लूटी गई ज्वैलरी में करीब दो किलो सोने के आभूषण है।
5 मिनट में लूटे 50 लाख के जेवर, वारदात कैमरे में कैद
7 of 7
बलवान सिंह राणा, एसपी, जिला रेवाड़ी ने बताया कि बदमाश अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। डीएसपी सत्यपाल के सुपरविजन में पांच टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।