फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

Mon, 01 Dec 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
दो एजेंटों ने पांच साथियों के साथ मिल कर शनिवार रात कपूरथला के गांव धम के एक परिवार से 52 लाख रुपये व स्विफ्ट कार लूट ली। हथियारबंद लोगों के इस हमले में पीड़ित परिवार के दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। वारदात में लूटी गई कार पुलिस ने रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-22 से बरामद की। पुलिस ने दो एजेंटों को नामजद कर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

2 of 6
पुलिस को दी शिकायत में धम निवासी पंजाब सिंह ने बताया कि उसके तीन भतीजों वरिंद्र सिंह उर्फ काला, मनजिंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए वजीर सिंह राणा और उसके पार्टनर हैरी के साथ बात चल रही थी। इसके लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-50 स्थित प्रोग्रेसिव हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1344 में राणा और हैरी के साथ 17 लाख रुपये प्रति व्यक्ति पर सौदा हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

3 of 6
राणा ने शनिवार को पैसे देने के लिए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-50 बुलाया जबकि विदेश जाने वाले तीनों युवकों को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने को कहा। कपूरथला से पांच लोग जिनमें पंजाब सिंह, उनके भतीजे बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, एक रिश्तेदार जोगा सिंह और दर्शन सिंह 52 लाख रुपये लेकर स्विफ्ट कार से सेक्टर-50 पहुंचे। वहां मौजूद हैरी ने पैसे गिने। इसके बाद पेमेंट देने के लिए हैरी खुद कार चला कर उन्हें जीरकपुर ले गया।

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

4 of 6
यहां उनको अलग-अलग करने के लिए पटियाला रोड पर स्थित लक्की ढाबे पर जोगा सिंह और दर्शन सिंह को उतार दिया। इसके बाद कार में हैरी सहित चार लोग रह गए। स्वास्तिक विहार कॉलोनी के गेट पर पहुंच कर उसने पंजाब सिंह को साथ लेकर कॉलोनी में व्यक्ति को बुलाने की बात कही। इस दौरान पीछे से सिल्वर रंग की लैंसर कार में डंडों और रॉडों से लैस पांच युवक आए।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

5 of 6
उन्होंने आते ही स्विफ्ट कार में नगदी की रखवाली कर रहे सुखदेव सिंह और बलदेव सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच हैरी वहां पहुंचा और नगदी सहित कार को भगा ले गया। गंभीर हालत में उन्होंने पटियाला रोड पर गश्त कर रही पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पीछे कार भी लगाई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा भेजने के नाम पर साजिश, खौफनाक अंजाम

6 of 6
रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि लूटी गई कार चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में खड़ी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार के चारों तरफ से नाकेबंदी की लेकिन इसी बीच वे नगदी वाले बैग सहित फरार हो गए। आरोपी को काबू करने के लिए रविवार को पूरा दिन चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस खाक छानती रही लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। एसपी अनिल शर्मा ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। कार  बरामद कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें