रियो ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर से ट्विटर पर बम फोड़ा और बीजेपी के दिग्गज मंत्री को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 7
साक्षी मलिक
हालांकि, अपने इस नये ट्वीट में उन्होंने सरकार की ओर से ढाई करोड़ रुपये देने के वादे को पूरा करने के लिए शुक्रिया अदा किया है, लेकिन बाकी बची घोषणाओं के संबंध में पूछा कि सरकार उन्हें कब पूरा करेगी?
विज्ञापन
3 of 7
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सरकार ने कई वादे किये थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी उन्हें पूरा नहीं कर रही है।
4 of 7
sakshi malik
सरकार पर आरोप लगाते हुए साक्षी मलिक ने लिखा था कि क्या सरकार ने मीडिया के लिए घोषणाएं की थीं। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में सरकार से सवाल किया था कि वह अपना वादा कब तक पूरा करेगी।
विज्ञापन
5 of 7
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी के ट्वीट के जवाब में प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने सरकार की ओर से सफाई दी थी और कहा था कि जिस दिन साक्षी ओलंपिक जीत कर लौटी थीं, उसी दिन उन्हें ढाई करोड़ का चेक दिया गया था। इसके बाद अन्य वादों पर भी विज ने सफाई दी थी।
विज्ञापन
6 of 7
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
रविवार को साक्षी मलिक ने फिर ट्वीट करके ढाई करोड़ रुपये का चेक देने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया। लेकिन इसके बाद अगले वाक्य में सरकार से सवाल भी किया है कि बाकी वादे कब तक पूरे होंगे?
I m highly thnkful to HARYANA Government for the monetary appreciation bt REST OF THE PROMISES r yet 2 be fulfilled @cmohry @anilvijminister
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 5, 2017