वाह क्या प्यार है! विदेश की छोरी अपने प्यार का खातिर दौड़कर 7 समंदर पार आ गई और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे ले लिए। आप भी देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
स्वीडन की करीना ने नारनौल के धर्मप्रकाश से रचाया ब्याह
यह शादी हुई हरियाणा के नारनौल में। शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में स्वीडन की करीना ने नारनौल के साथ लगते गांव जौरासी के धर्मप्रकाश भारद्वाज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे लिए और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के वचन भी स्वीकार किए। होटल में रिसेप्शन रखा गया, जिसमें दूल्हे पक्ष के सगे संबंधियों के अलावा शहर के कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
मैरिज
शादी में दुल्हन बनी करीना के परिजन वीजा तकनीकी के कारण विवाह में शरीक नहीं हो पाए थे। फिर भी दुल्हन की वेशभूषा में सजी धजी करीना का खिला हुआ चेहरा उसके परिजनों की कमी को महसूस नहीं होने दिया। बता दें कि दूल्हा धर्मप्रकाश भारद्वाज नारनौल के गांव जौरासी का रहने वाला है तथा स्वीडन में वैज्ञानिक है, जबकि दुल्हन करीना स्वीडन के एंडरसट्राप सिटी की रहने वाली है, जो वहां एक कंपनी में फार्मासिस्ट चीफ के पद पर कार्यरत है।
4 of 5
विवाह
- फोटो : marriage
धर्मप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि वह वर्ष 2003 में पीएचडी के लिए स्वीडन गया था। वहां की उपासला यूनवर्सिटी में अध्ययन के दौरान ही उसकी करीना से मुलाकात हुई थी। यहां पहली मुलाकात के बाद दोनों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां बढ़ गई। करीना भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि रखती है। विदेशी होने के बावजूद करीना शुद्ध शाकाहारी है। करीना हिन्दी भी बोल लेती है।
धर्मप्रकाश ने बताया कि जब मैंने शादी के लिए करीना के समक्ष अपने गांव आकर हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार अपने सगे संबंधियों की उपस्थिति में विवाह का प्रस्ताव रखा तो वह सहर्ष तैयार हो गई। उसके बाद करीना इंडिया आ गई। शादी भी हो गई है और वह इससे काफी खुश है।