फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः कौन हैं क्या करते हैं तीनों आरोपी, सामने आई 5 ऐसी बातें, जानकर कहेंगे- शर्म करो

Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
मनीष कुमार, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस में तीनों आरोपियों पंकज, नीशू और मनीष को लेकर ऐसी-ऐसी बातें पता चली हैं, जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे कि शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक आरोपी नीशू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल कोठड़े के मालिक दीनदयाल और हालत खराब होने पर पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी चीफ नाजनीन भसीन ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। अभी अन्य दो आरोपी पकड़े नहीं गए हैं, उसके लिए छापेमारी की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
एसआईटी के मुताबिक, वारदात योजना बनाकर अंजाम दी गई। हैरानी की बात ये है कि तीनों आरोपी पीड़िता और उसके परिजनों के जानकार हैं। आरोपी पंकज को डेढ़ साल पहले पीड़िता के पिता की बदौलत ही सेना में नौकरी मिली थी और उसने उसी की बेटी की इज्जत तार-तार कर दी। जब पंकज को सेना की नौकरी मिली थी तो उसने पीड़िता के पिता को गुरु मानकर सम्मानित भी किया था। इसके बाद ही उसका पीड़िता के घर आना-जाना हो गया।

4 of 7
gangrape
इसी जानकारी का फायदा उठाकर वह छात्रा को कनीना से अपने साथ ले आया। पहले से परिचय होने की वजह से पीड़िता ने उस पर विश्वास किया। लेकिन पंकज ने उसके साथ विश्वासघात किया। वारदात को लेकर गांव का हर व्यक्ति नाराज है। जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले पंकज के पिता की मौत हो गई थी। पंकज कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी है और पढ़ाई के साथ ही पीड़ित छात्रा के पिता उसे प्रैक्टिस कराते थे।
विज्ञापन

5 of 7
gangrape
पता चला है कि पीड़ित छात्रा के पिता गांव में युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हैं। पंकज जब उनके संपर्क में आया तो उसको कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी बना दिया। इसके बाद पंकज ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी के चलते सेना में उसे खेल कोटे से डेढ़ साल पहले नौकरी मिली। इसके बाद पंकज ने पीड़िता के पिता को पंचायत की मौजूदगी में सम्मानित करते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
पंकज ने निशु को बुलाया
पंकज के गांव का रहने वाला नीशू पीड़ित छात्रा का पड़ोसी है। नीशू भी पीड़िता के घर आने-जाने के दौरान पंकज के संपर्क में आया था। फिर दोनों में दोस्ताना हो गया। घटना के दिन युवती को कनीना से लाने के बाद पंकज ने नीशू को बुलाया था और उसके बाद नीशू ने मनीष को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
नीशू पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप
नीशू पर गांव की एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा था, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर मामले को निपटा दिया था। नीशू ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ थी। जिस पर उसके पिता ने उसको अखाड़े में भेजा था, लेकिन वह अखाड़े में नहीं रुक पाया और भाग गया। आरोपी मनीष और नीशू अविवाहित हैं। मनीष के परिवार में उसके माता-पिता के साथ एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने जब मनीष के पिता से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह तो साधु हो गया है, उसको परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें