गुरुद्वारा पहली पातशाही में दो मंजिला भवन और गुंबद ढहने के बाद पानीपत में अब तक का सबसे बड़ा रेसिक्यू ऑपरेशन चल रहा है। तस्वीरें दर्द की कहानी बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 11
panipat gurudwara
गुरुद्वारे में लगातार 27 घंटे चले बचाव कार्य में दो और श्रमिकों के शव मिले। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक श्रमिक, एक सेवादार और एक पाठी के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ को गुंबद के हिलने और ऊपर से गिर रहे मलबे के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
3 of 11
panipat gurudwara
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बचाव कार्यों को देखा और मामले की जांच के आदेश दे दिए। इससे गुरुद्वारा प्रबंधन की परेशानी बढ़ सकती हैं। सीएम के जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी गुरुद्वारे में पहुंचे। उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए घोषित की गई राहत राशि को नाकाफी बताया। गुरुद्वारा पहली पातशाही जीटी रोड का दो मंजिला भवन और गुंबद सोमवार शाम करीब साढ़े चार ढह गया था। इसके तुरंत बाद बचाव शुरू कर दिया गया था। यह मंगलवार को दूसरे दिन जारी रहा।
4 of 11
panipat gurudwara
मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की एक और कंपनी के साथ ही एनएफएल से सीआईएसएफ की एक कंपनी गुरुद्वारे पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम ने पहली कंपनी से तालमेल बैठाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। सिख समुदाय की संगत भी बचाव कार्यों में लगी रही।
विज्ञापन
5 of 11
panipat gurudwara
तीन घंटे में निकले दो शव
बचाव कार्य में लगे लोगों को मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक श्रमिक का शव मलबे मिला। शव की शिनाख्त बादशाह उर्फ वाशुदेव (37) निवासी फुंदापुरा उर्फ आटा तहसील बसेरा सिकंदरपुर, बरेली यूपी के रूप में हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे दूसरा शव निकाला गया। इसकी शिनाख्त रतिराम उर्फ नन्हे निवासी छेलिया सीतापुर, यूपी के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
6 of 11
panipat gurudwara
बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे सेवादार दर्शन सिंह निवासी सदर बाजार करनाल और पाठी देवेंद्र सिंह निवासी यमुनानगर भी दबे हुए हैं। दर्शन सिंह करीब 15 साल से गुरुद्वारे में ही सेवा कार्य कर रहे हैं। देवेंद्र सिंह गुरुद्वारों में पाठ और शबद कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
panipat gurudwara
मजदूरी कर पालते थे पेट
बादशाह उर्फ वाशुदेव निवासी फुंदापुर यूपी और रतिराम उर्फ नन्हे निवासी छेलिया यूपी पानीपत के ऊंझा गेट पर परिवार समेत रहते थे। बताया जा रहा है कि बादशाह उर्फ वाशुदेव के परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। इन तीनों और परिवार के बाकी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रतिराम उर्फ नन्हे दो साल पहले पानीपत आया था। उसको दो बच्चे हैं। यहां पर रहकर मजदूरी करता था।
8 of 11
panipat gurudwara
रात डेढ़ बजे तोड़ा पिछला दरवाजा
एनडीआरएफ और सिख संगत को गुरुद्वारे के मुख्य दरवाजे से बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। लोगों को निकालने के लिए तीन लेंटर और मलबा नहीं हट पा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन इंसार बाजार से जाकर गुरुद्वारे के पिछले हिस्से की दीवार गिराने का प्रयास किया, लेकिन गुरुद्वारा के भवन में दरार बढ़ती चली गईं। इससे अगला हिस्सा भी गिरने का डर सताने लगा।
9 of 11
panipat gurudwara
लोग जागे तब भी चल रहा था बचाव
सिख संगत गुरुद्वारा गिरने से पाठी, सेवादारों और श्रमिकों को निकालने के लिए रातभर जुटी रही। रात को गुरुद्वारे का पिछला दरवाजा तोड़ने के बाद मलबा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली नहीं मिली। इसके बाद संगत उमड़ पड़ी और कुछ ही देर में मलबा बाहर निकाल दिया। संगत पूरी रात बचाव कार्य में लगी रही। लोग सुबह उठे तो उन्हें संगत सेवा करती मिली।
10 of 11
panipat gurudwara
गुरुद्वारा पहली पातशाही में भवन के मलबे के नीचे दबने से तीन श्रमिकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। दो सेवादार समेत तीन लोगों के अभी भी दबा होने की आशंका है। गुरुद्वारे में बचाव कार्य लगातार चल रहा है।
राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।
गुरुद्वारा पहली पातशाही भवन का गिरना गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख, गंभीर घायलों को दो-दो और मामूली घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एडीसी पानीपत की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। यह टीम 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।