फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक पंजाबी सिंगर, जिसे सुनने को उमड़ती थी भीड़, आज जी रहा ऐसी जिंदगी

Wed, 27 Sep 2017 09:10 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
जिसे सुनने के लिए कभी लोगों की भीड़ उमड़ती थी, लोग दीवाने हुए रहते थे। वो सिंगर आज गुमनामी की ऐसी जिंदगी जी रहा है कि देखने वालों की आंखें भर आएं।
विज्ञापन

2 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
बात हो रही है पंजाबी गायक ईदु शरीफ की। पंजाबी लोक गायकी में खास स्थान रखने वाली सारंगी के जादूगर ईदू शरीफ गुरबत के दिन काट रहे हैं। अपनी गायकी का देश भर में डंका बजाने वाले ईदू को राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम अवार्ड से नवाज चुके हैं। तंगहाली में जी रहे ईदू की सुध ली कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने। सिद्धू सोमवार को उनके मनीमाजरा स्थित घर पहुंचे और दो लाख रुपये की मदद की।
विज्ञापन

3 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
सिद्धू ने कहा कि पंजाबी मां बोली को बुलंदियों पर पहुंचाने वालों की मदद के लिए पूरे पंजाब को उठ खड़े होना चाहिए। ईदू के बेटों सुक्खी और विक्की ने बताया कि उनके पिता पांच साल से बीमार हैं। उनके शरीर पर अधरंग का अटैक हो गया। चलने फिरने में असमर्थ हो गए। इलाज कराने में काफी खर्चा आया। हालात यह हो गए कि कई बार दवाएं बीच में ही छूट गईं। छोटा मोटा काम करके किसी तरह गुजर बसर हो रही है।

4 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
उन्हें इस बात का रंज भी है कि इतने बड़े कलाकार होने के बावजूद उनके पिता सामाजिक हाशिये पर ही रहे। किसी ने उनकी सुध नहीं ली। दिल्ली में लाल किले पर जब उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सारंगी बजाकर कला का प्रदर्शन किया तो कलाम साहब अभिभूत हो गए। उन्होंने 2006 में उनके पिता को राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा। इसके बाद पंजाबी विरसे से जुड़ी कुछ संस्थाओं ने भी उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

5 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
लेकिन गरीबी से जूझ रहे इस पंजाबी लोक गायकी के इस हीरे के हालात समझने की जरूरत नहीं समझी। सम्मान पाकर उन्हें खुशी तो है लेकिन पेट भरने के लिए पैसे की जरूरत कहां से पूरी करें। मनीमाजरा के एक अँधेरे से मकान में बदहाली की जिंदगी जी रहे ईदू आज भी सारंगी बजाकर अपने बीते दिनों को याद करते हैं। सारंगी की तान पर गरीबी में भी उनके होठों पर मुस्कान आ ही जाती है।
विज्ञापन

6 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
ईदू का कहना है कि इस कला को जिंदा रखने के लिए उन्होंने अपने दोनों बेटों को सारंगी का हुनर सिखाया है लेकिन सही मंच न मिलने के कारण उनकी कला भी गलियों में दम तोड़ रही है। उनकी बूढ़ी आंखों में दोनों बेटों के भविष्य की चिंता साफ झलकती है। उन्हें डर है कि जैसे गुरबत में उन्होंने अपना जीवन काटा, कहीं बेटे भी ऐसे ही गुमनामी में न खो जाएं। जबकि हमने पंजाब की उस विरासत को संजोने का काम किया है, जो पॉप म्यूजिक का लबादा ओढ़ चुके संगीत में भी जिंदा है।
विज्ञापन

7 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
दो कमरे के मकान में ईदू परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने सिद्धू से गुजारिश की है कि सरकार उनके रहने के लिए मकान मुहैया करा दे तो जिदंगी आसान हो जाए। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन सुरजीत पातर का शुक्रिया करते हुए कहा कि उनकी वजह से मैं पंजाब के इस अनमोल नगीने से मिल पाया। इनकी मदद करके मैं खुद को धन्य समझ रहा हूं। आगे भी इनके लिए जो हो सकेगा, जरूर करूंगा। सुरजीत पातर ने भी ईदू के परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया।

8 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
ईदू शरीफ ने गायकी का सफर उनके बचपन से ही शुरू किया जब उनके पिता ने उन्हें गायकी की तालीम दी, लेकिन गरीबी ने शुरू से ही उनका दामन नहीं छोड़ा और जवानी के दिनों में उन्होंने तांगा चलाकर परिवार को पाला। राष्ट्रपति अवार्ड मिलने के बाद उनकी कला का लोहा पंजाब सहित पूरे देश में माना गया। 2010 में पंजाब में भाषा विभाग अवार्ड से नवाजा गया। उसके बाद फिर पीसीटी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।
विज्ञापन

9 of 9
पंजाब सिंगर ईदु शरीफ
सिद्धू ने कहा कि ये ऐसे अनमोल नग हैं, जिन्हें सोने में मढ़ने की जरूरत है। क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का उदाहरण देते हुए सिद्धू ने कहा कि बीसीसीआई ने उनकी पेंशन लगाई हुई है ताकि रिटायरमेंट के बाद इज्जत की जिंदगी गुजार सके। उन्होंने कहा कि ऐसा ही कला के मामले में होना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले में काफी नरमदिल हैं और कई हस्तियों को स्पांसर कर रहे हैं। ईदु शरीफ के लिए भी अपील करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें