दुनिया भर में मशहूर 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह देश के पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में नजर आएंगे। वहीं अपना स्टेच्यू देख उन्होंने ऐसी बात कही, सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह का मोम का पुतला लंदन से चंडीगढ़ पहुंचा, जिसका अनावरण मंगलवार को खुद मिल्खा सिंह ने किया। इस मौके पर उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, वहीं अपने पुतले को देखकर मिल्खा सिंह बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
3 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने कहा कि उन्हें यकीं ही नहीं कि यह विशेष सम्मान उन्हें प्राप्त हो रहा है। यह उनके लिए गर्व की बात है कि नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसी नामी हस्तियों के साथ उन्हें भी म्यूजियम में जगह दी जा रही है।
4 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह को अपना रनिंग स्टायल वाला यह पुतला बेहद पसंद आया। मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशी की बात है। यह मोम की प्रतिमा मेरे जाने के बाद लोगों को हमेशा मेरी याद दिलाती रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
गौरतलब है कि दिल्ली के रिगल भवन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम को लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो इस साल के आखिर तक तैयार हो जाएगा। म्यूजियम में बन रही स्पोर्ट्स गैलरी में मिल्खा सिंह का पुतला रखा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने बताया कि एक साल पहले मैडम तुसाद की कंपनी ने लंदन से इस बारे में मुझसे संपर्क किया था। इसके बाद मुझे मुंबई बुलाया गया। यहां पर उनकी कंपनी के लोगों ने मेरे हजारों फोटो खींचे। खासकर जिस तरह मैं जवानी में दौड़ता था। उन्होंने छोटी से छोटी मूवमेंट काफी बारीकी से नोट की।
अब तक म्यूजियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, सचिन तेंदुलकर की मोम की प्रतिमा लगी हैं।