फलों के राजा आम ने लोगों को इतना दीवाना बनाया कि रिकॉर्ड बन गया। यह अनोखा कारनामा हुआ पिंजौर गार्डन में लगे मैंगो फेस्ट में। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
2 of 11
पिंजौर गार्डन में पिछले दो दिनों से चले रहे 24वें मैंगो फेस्ट का समापन हुआ। इसका उद्घाटन हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया था। फेस्ट का आयोजन उद्यान विभाग और हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से किया गया था। दो दिवसीय इस फेस्ट में पहले दिन 7 हजार लोग पहुंचे और दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
3 of 11
फेस्ट में देश भर से आए आम व्यापारियों ने 250 से ज्यादा आम की किस्में डिस्पले की थीं। उत्तरी राज्य विशेषकर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों के किसान शिरकत करने पहुंचे। मेले में 326 आम से बने उत्पाद जैसे चटनी, अचार, जैम, जूस आम पापड़ आदि भी प्रदर्शित किए गए। इस बार दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, मल्लिका, रटौल, मालदा, आम्रपाली, रामकेला व तोतापरी किस्म खासतौर पर देखने को मिली।
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
4 of 11
फेस्ट के दौरान लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से भी लोगों को जोड़ा गया। फेस्ट में पहली बार योगा एट मैंगो मेला आयोजित किया गया। ग्लोबल हाई स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने योग शिक्षक शोभना तनेजा की देख-रेख में योगासन किया। बजुर्गों के लिए अलग से योग क्लास भी करवाई गई।
विज्ञापन
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
5 of 11
फलों के राजा आम के सम्मान में आयोजित इस फेस्टिवल में पर्यटकों ने जमकर आनंद उठाया और आमों के साथ अपनी फोटो खिंचवाईं। आमों की विभिन्न किस्मों को देखकर यहां पहुंचे लोग आश्चर्यचकित रह गए। डिसप्ले में रखे आम की एक किस्म का वजन 10 ग्राम से भी कम था, वहीं दूसरी ओर दूसरी किस्म के आम का वजन 1 किलो से भी ज्यादा।
विज्ञापन
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
6 of 11
मैंगो फेस्ट के समापन समारोह में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह मौजूद रहे। उन्होंने फेस्ट के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फेस्ट के दौरान स्कूली बच्चों ने एकल नृत्य, आम प्रश्नोत्तरी व आम खाओ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। आम की किस्में पेश करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
7 of 11
पुरस्कार दो श्रेणियों के तहत दिए गए। श्रेणी-ए व बी में आमों की व्यावसायिक किस्मों को रखा गया था। इसमें हरियाणा राज्य के 27, पंजाब के 12 उत्तर प्रदेश के 5 तथा हिमाचल प्रदेश के 6 किसान/संस्थान विजेता रहे। श्रेणी-ए में रखी सभी व्यावसायिक श्रेणियों में कुल 7 विजेताओं को ईनाम दिए गए, जिनमें प्रत्येक विजेता को एक शील्ड व प्रमाण पत्र दिया गया।
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
8 of 11
इस श्रेणी में राजकीय बाग एवं नर्सरी, पटियाला ने दो ईनाम जीते। श्रेणी-बी में कुल 17 विजेताओं को ईनाम दिए गए। प्रथम स्थान पर रहे विजेता को 2,100 रुपये और शील्ड व प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर रहे विजेता को 1,500 रुपये, शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए।
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
9 of 11
श्रेणी-सी में आम के उत्पादों के लिए प्रतियोगिता थी। इसमें 9 प्रथम पुरस्कार व 11 द्वितीय पुरस्कार दिए गए। इस श्रेणी में रोहित वर्मा व शिवानी वर्मा, ऊना, हिमाचल प्रदेश ने 3, महेंद्र वर्मा, ऊना, ओमवीर कौर, पटियाला व उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी, करनाल ने 2-2 ईनाम जीते।
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
10 of 11
कैटेगरी-डी में आम के प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें कुल 3 विजेता चुने गए। मैसर्ज शोएब मैंगो कल्टीवेशन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को आम केसरी पुरस्कार के लिए प्रथम विजेता, मैसर्ज तफजील एग्री बिजनेस नवाब मैंगो, उत्तर प्रदेश को द्वितीय और मैसर्ज मंसूर खां बाग, ईमानपुर, सहारनपुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड
11 of 11
फेस्ट देखने आए लोगों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं। लोगों ने बताया कि इस बार आमों की डिसप्ले सही नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि उत्पादक मजबूरी में डिसप्ले कर रहे हैं। गत वर्ष आमों के नाम दर्शाने के लिए कार्ड लगाए हुए थे, वहीं इस बार कुछ डिसप्ले स्टालों पर कागजों पर नाम लिखकर लगा रखे थे। उन्होंने बताया कि डिसप्ले में कई जगह तो सड़े हुए आम रखे गए थे।