पासपोर्ट बनवाना है तो फार्म भरते समय भूलकर भी ये गलती न करियेगा। अगर आपने ऐसा किया तो जेल जाना पड़ सकता है, पढ़ लें खबर।
विज्ञापन
2 of 7
पासपोर्ट
मामला चंडीगढ़ का है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह डिंपी ने पासपोर्ट फार्म की डिक्लेरेशन में खुद पर कोई एफआईआर दर्ज न होने की झूठी जानकारी दी। मामले में अदालत के आदेश पर डिंपी पर केस दर्ज हुआ और उन्होंने सरेंडर कर दिया। अब उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। इस पर अदालत ने उन्हें 1 लाख रुपये के श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
3 of 7
indian passport
डिंपी के खिलाफ अदालत के आदेश पर 15 अक्तूबर 2016 को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट 12 और धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज किया था। मामले के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क की शिकायत पर डिंपी के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
4 of 7
पासपोर्ट
विर्क की शिकायत थी कि डिंपी ने जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे। लेकिन, न तो उन्हें जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। इसके बाद विर्क ने जनवरी 2014 में तत्कालीन आईजी आरपी उपाध्याय को डिंपी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने डिंपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। यह केस अदालत में चल रहा था कि उसी दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि डिंपी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
5 of 7
पासपोर्ट
साथ ही उस फार्म में उसने खुद पर कोई एफआईआर दर्ज न होने की बात कही। इस पर शिकायतकर्ता पक्ष ने सीआरपीसी की धारा 190 के तहत अदालत को सूचना दी कि आरोपी ने पासपोर्ट फार्म में गलत सूचना दी है। उनके अनुसार उस समय आरोपी पर अलग-अलग मामलों में 7 एफआईआर दर्ज थी। इस पर अदालत ने इसे अन्य अदालत की ज्यूरिडिक्शन बताते हुए इसे दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
पासपोर्ट
सिविल जज की अदालत ने इस पर जांच के बाद शिकायत को सही पाया। इस पर अदालत ने 15 सितंबर 2016 को सेक्टर-31 थाना पुलिस को विजयपाल सिंह डिंपी के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट 12 और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के एक महीने बाद पुलिस ने 15 अक्तूबर 2016 को डिंपी के खिलाफ संबंधित केस दर्ज किया था। लेकिन, पुलिस ने उसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया।
वहीं पुलिस मामले में अदालत में 13 अक्तूबर 2017 को चालान दाखिल कर चुकी है। इसी के तहत डिंपी ने जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। साथ ही जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। इस पर पुलिस ने डिंपी की गिरफ्तारी की जरूरत न होने की दलील दी। इस पर अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत के आदेश दे दिए। वहीं, अदालत के आदेश पर डिंपी पहले ही अपना पासपोर्ट अदालत में सरेंडर कर चुका है।