फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' की रियल बेटियों के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली, यकीं नहीं होगा सुनकर

Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में फौगाट बहनें
'दंगल' की रियल बेटियों के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन अब उनके बारे में कुछ ऐसी बातें पता चलीं, जिन्हें जानकर आपको यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में फौगाट बहनें
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ स्थित लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में धाकड़ बहनों की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने खुद अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए। बबीता ने बताया कि मूवी में बचपन की फौगाट बहनें जो शरारतें करती हैं, वे सब उन्होंने रियल लाइफ में भी की है। पहलवान बनने के बाद तो वे इतनी धाकड़ हो गईं कि कइयों को पीटा भी।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में फौगाट बहनें
बबीता ने बताया कि एक बार वे दोनों बहनें अपनी कार से स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। स्टेडियम पहुंची तो एक अफसर की गाड़ी के साथ उनकी गाड़ी टकरा गई। अफसर के ड्राइवर ने बाहर निकलकर पैसे मांगे और न देने पर उसने बदतमीजी शुरू कर दी। बबीता ने बताया कि उस आदमी ने उनकी कार की चाबी भी निकालने की कोशिश की और उसका कॉलर पकड़ लिया। बस फिर क्या था गुस्से में आकर बबीता ने उस आदमी के तीन थप्पड़ जड़ दिए।

4 of 7
गीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
गीता ने बताया कि पिता के पास एक टॉर्च होती थी जिससे वे अंधेरे में भी दोनों बहनों पर नजर रखते थे कि कहीं दोनों रनिंग करते वक्त रुक तो नहीं गई। गीता ने बताया कि कई बार वे टॉर्च के सेल गुम कर देते थे और घड़ी का अलार्म तो कई बार उन्होंने बदला था। जब कई बार पापा बाहर कहीं जाते थे तो वे टीवी देखने लग जाते थे और पापा पर नजर रखने के लिए छोटी बहनों को खिड़की पर बिठा देते थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
गीता फोगाट - फोटो : File Photo
गीता ने बताया कि उनकी सफलता में जितना श्रेय पिता का है उतना ही मां का भी है, क्योंकि पिता ही नहीं मां भी काफी सख्त थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मां में तों बिल्कुल भी ममता नहीं थी। वे हमेशा पिता का ही साथ देती थीं। पिता उन्हें सुबह साढ़े 3 बजे जगा देते थे और कहा करते थे तारों की छांव में प्रैक्टिस करोगी तो भगवान भी तुम पर मेहरबान होगा। फिल्म में इतना संघर्ष नहीं दिखाया गया है, जितना उन्होंने असल जिंदगी में किया है।
विज्ञापन

6 of 7
गीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
गीता ने बताया कि दंगल के डायरेक्टर ने उनसे पूछा था कि फिल्म में अपना किरदार तुम खुद भी निभा सकते हो, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने मना कर दिया। बबीता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगली बार जब दंगल-2 आएगी तो वे जरूर एक्टिंग करेंगी। साथ ही उन्होंने आमिर खान को लेटर लिखकर हरियाणा में एक ऐसी अकेडमी खोलने की मांग की है, जिसमें वे खुद बच्चियों को कुश्ती की ट्रेनिंग दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
गीता बताती हैं कि उनके पिता का कोच के साथ टकराव रहता था। कई बार कोच उनके पिता को स्टेडियम के अंदर भी नहीं आने देते थे। शायद वे सोचते थे कि कहीं उनकी सफलता का पूरा श्रेय पिता को चला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें