पाकिस्तान की जावरिया खानम अब भारत की बहू बनेंगी। कोलकाता के रहने वाले समीर खान और कराची की जावरिया की मुलाकात जर्मनी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वहां दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी के बारे में फैसला लिया। वर्ष 2018 में दोनों की सगाई हुई थी। समीर ने कहा कि जावरिया से मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया है।