फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! नकली नोट भी बाजार में हैं, ऐसे करें असली-नकली की पहचान?

Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
फेस्टिवल सीजन के चलते कोई खरीददारी कर रहे हैं तो सावधान रहें, नकली नोट बाजार में हैं। हम आपको बताते हैं कि असली और नकली नोटों की पहचान कैसे करें।
विज्ञापन

2 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देशभर के बैंकों के अलावा आमजन को नकली नोटों से सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। सर्कुलर में आरबीआई की ओर से कहा गया है कि बाजार में नकली नोटों की खेप पहुंच चुकी है। इसलिए सभी बैंक नकली करेंसी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाएं। ऐसे में पब्लिक भी नोटों के लेन-देन को लेकर सजग रहे।
विज्ञापन

3 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
जाली नोटों को इतनी सफाई से तैयार किया जाता है कि असली और नकली के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। भारत में ये नोट अक्‍सर नेपाल और बांग्‍लादेश जैसे पड़ोसी देशों के जरिए आते हैं। नोट तस्‍करों के पास से अब तक सबसे ज्‍यादा 1000 और 500 के नोट बरामद हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि असली और नकली नोटों की पहचान कैसे की जाए?

4 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
वॉटर मार्क: सभी असली नोटों की लेफ्ट साइड पर महात्मा गांधी का हल्का शेडेड वॉटर मार्क होता है। जब आप नोट को तिरछा करेंगे तो इस वाटर मार्क में अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली लाइनें दिखाई देंगी। इसके साथ ही अंकों में नोट का मूल्य भी लिखा होता है।
विज्ञापन

5 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
सिक्योरिटी थ्रेड: सिक्योरिटी थ्रेड असली नोटों को पहचानने का बहुत ही भरोसेमंद तरीका है। यह थ्रेड महात्मा गांधी की फोटो के लेफ्ट साइड में होता है, जिस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। ध्यान रहे कि 5 से 50 रुपये के नोटों के तार पर केवल भारत छपा होता है।
विज्ञापन

6 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
पहचान चिन्ह: 20 रुपये और इससे ज्यादा मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट के ठीक नीचे एक पहचान चिन्ह बना होता है। यह खास तरह का निशान होता है जो सभी नोटों में यह अलग आकार का होता है और वाटर मार्क के बाईं ओर दिखाई देता है। 20 रुपये में यह वर्टिकल रेक्टेंगल, 50 रुपए में चकोर, 100 रुपये में ट्राइएंगल, 500 रुपये में गोल और 1000 रुपये में डायमंड शेप में होता है।
विज्ञापन

7 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
रजिस्ट्रेशन: वॉटर मार्क के बिल्कुल लेफ्ट साइड में फ्लोरल प्रिंट होता है। नोट में बैक टू बैक दो फूल बने होते हैं। यह सामने से खाली और पीछे से भरा हुआ होता है। इस डिजाइन को रोशनी में रख कर देखा जा सकता है।

8 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
उभरा हुआ प्रिंट: 20 रुपये और उससे अधिक मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट, अशोक स्तंभ, पहचान चिन्ह, रिजर्व बैंक की गारंटी, मूल्य अदा करने का वचन, रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर, महात्म गांधी की तस्वीर और रिजर्व बैंक की सील उभरे प्रिंट में बने होते हैं।

9 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
ऑप्टिकल वैरिएबल इंक : 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों पर मूल्य रंग बदलने वाली इंक (ऑप्टिकल वैरिएबल इंक) से लिखा होता है। जब हम नोट को सीधा पकड़ते हैं तो हरा और इसे थोड़ा तिरछा करने पर यह हमें नीले रंग का दिखाई देता है।
विज्ञापन

10 of 10
असली और नकली नोटों की पहचान
आरबीआई ने असली और नकली नोट की परख करने के लिए वेबसाइट लिंक भी दिया है। लोग www। paisaboltahai।rbi।org।in पर जाकर करेंसी की जांच कर सकते हैं। बैंक के अनुसार नकली नोटों को रखना, चलाना या फिर स्वीकार करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें