फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का वध हुआ तो ग्लाइडर ने बरसाए फूल, कूछ यूं नजर आए CM

Tue, 11 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
दशहरे के मौके पर रावण का वध हुआ तो ग्लाइडर ने लोगों पर गुलाब के फूल बरसाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर कुछ इस अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन

2 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के सेक्टर 5 में ​विजयदशमी के मौके पर विशाल आयोजन किया गया। इस मौके पर कहीं ग्लाइडर ने गुलाब के फूलों की बारिश की तो कहीं रावण में लगीं आतिश बाजी ने सभी का मन मोह लिया। रावण दहन से पहले विजय दशमी के मौके पर झांकी भी निकाली गई और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान ग्लाइडर ने आसमान के बीस चक्कर लगाए और गुलाब के फूलों की बारिश की। इस मौके पर ग्लाइडर के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के पर्चे भी जनता के बीच गिराए गए। इसमें गौ सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शामिल रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री माता मनसा  देवी चैरिटेबल एवं विकास ट्रस्ट व आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब पंचकूला द्वारा किया गया था।

 

4 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजय दशमी का दिन ऐतिहासिक है। यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। 10 दिन तक चलने वाली रामलीला में भगवान रामचन्द्र के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार की झलकियां दिखाई जाती है, जिन से प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार रावण के 10 सिर में से एक-एक को काट कर बुराईयों को खत्म किया गया, उसी प्रकार समाज में पनप रही भ्रष्टाचार रूपी बुराई को जड़ से मिटाने का सभी को संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ  के कारण भ्रष्टाचार में सलिप्त है और लोगों को  सामूहिक प्रयास से  भ्रष्टाचार को खत्म करने में हरियाणा सरकार का सहयोग करना चाहिये।
विज्ञापन

6 of 7
पंचकूला में रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब लिंग अनुपात की दर एक हजार लड़को के पीछे 837  लड़कियों से बढ़कर सितंबर 2016 तक 922 लड़कियों तक हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार का एक ही नारा है हरियाणा एक-हरियाणवीं एक। उन्होंने लोगों से कहा कि विजयदशमी के मौके  पर प्रदेश से कम से कम 10 बुराईयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचकूला में रावण का दहन
रावण के पुतले में आग लगाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री स्टेज से उतरे और अपने दोनो हाथों से दर्शकों का अभिवादन करते हुए मैदान के बीच में पहुंचे। हालांकि उनको मंच से सीधे रावण के पुतले के करीब जाना था, लेकिन वह खुद ही दर्शक दीर्घा की ओर से होते हुए वहां पहुंचे। इस दौरान रावण बने कलाकार उनके सा​थ मस्ती करते भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें