एक और रेप पीड़िता ने आज फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में समाज के तानों को जिम्मेदार ठहराया। समाज के तानों से परेशान होकर सोनीपत में किसी दुष्कर्म पीड़िता द्वारा मौत को गले लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गोहाना के एक गांव में दलित वर्ग की एक किशोरी ने वारदात के एक माह बाद खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
ताने सह न पाई रेप पीड़िता..और दे दी जान, तस्वीरें
2 of 5
10वीं कक्षा की छात्रा के साथ सितंबर 2014 को प्रेम नगर निवासी सुनील ने दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद से किशोरी की जिंदगी नरक बनकर रह गई थी। उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। वह परेशान रहने लगी थी। दुष्कर्म के बाद किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। जिसके कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
ताने सह न पाई रेप पीड़िता..और दे दी जान, तस्वीरें
3 of 5
घटना का पता उस समय जब बाथरूम से नहाकर उसका भाई बाहर आया और उस कमरे की तरफ गया, जहां छात्रा फांसी पर लटकी थी। कमरे की कुंडी अंदर से लगी थी। जब कई बार खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो भाई ने खिड़की से झांककर देखा। बहन को चुन्नी से लटका देखा, उसके पैरों तले जमीन निकल गई।
ताने सह न पाई रेप पीड़िता..और दे दी जान, तस्वीरें
4 of 5
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जज साहब मुझे माफ कर दीजिए, इस गलती के लिए। पर क्या करूं, समाज जीने नहीं देता है मुझे। मैं आपसे प्रार्थना करती हूं आप इस केस को ऐसे अनदेखा मत कीजिएगा। आज मेरी जान गई है। कल किसी और की जाएगी। इसमें मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है। प्लीज उनके साथ इंसाफ कीजिए। मैं आपसे न्याय की भीख मांगती हूं और सुनील को सजा दीजिए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आंरभ कर दी। दुष्कर्म का आरोपी सुनील जेल में बंद है।