युवक-युवती दो साल से लिव इन में रह रहे थे। युवती ने दो अबॉर्शन भी कराए। अब, जब युवती ने शादी की बात की तो युवक कहता है कि मैं शादीशुदा हूं। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन...2 अबॉर्शन, अब कहता शादीशुदा हूं
2 of 5
मामला चंडीगढ़ का है। आरोप एक टैक्सी चालक पर लगे हैं। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रायपुर खुर्द में एक युवती ने टैक्सी चालक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन...2 अबॉर्शन, अब कहता शादीशुदा हूं
3 of 5
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि टैक्सी चालक युवक शादी का झांसा देकर उसे चंडीगढ़ ले आया। यहां वे दोनों बिना शादी किए दो साल तक साथ रहे। अब जब उसने युवक से शादी की बात की तो वह बोला कि शादीशुदा हूं। तुमसे शादी नहीं कर सकता और दूसरी युवती को पत्नी बनाकर घर ले आया।
लिव इन रिलेशन...2 अबॉर्शन, अब कहता शादीशुदा हूं
4 of 5
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी पर दो बार जबरदस्ती अबॉर्शन का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो साल में वह आरोपी युवक से दो बार प्रेग्नेंट हुई। लेकिन उसने उज्ज्वल भविष्य का हवाला देते हुए दवा खिलाकर अबॉर्शन करवा दिया। आरोपी ने धोखे में रखकर उसके साथ दो साल तक रेप किया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की शादी हुई या नहीं इस बात का कोई खुलासा नहीं हो पाया है।