फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने चहेते 'संत' की एक झलक पाने को उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें

Mon, 09 May 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
अपने चहेते 'संत' की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों समर्थक उमड़े, लेकिन सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
रोहतक में कोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी। मामला था करौंथा हत्याकांड में सतलोक आश्रम के रामपाल की पेशी का। लोग रामपाल के दर्शन करने को बेताब थे, लेकिन रामपाल की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होने के बाद सभी को करीब चार घंटे के इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बड़ी संख्या में रामपाल के समर्थकों के पहुंचने की सूचना से पुलिस की चिंता बढ़ गई थी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने कोर्ट की तरफ जाने वाले समर्थकों को नाके पर ही रोक दिया था। कई समर्थक तो रात में ही पहुंच गए थे। समर्थकों की संख्या देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी, ताकि समर्थक कोर्ट के नजदीक न पहुंच सकें।

4 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
बाद में रामपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपनी हाजिरी लगाई। साथ ही जेल में बंद रविंद्र, धर्मेंद्र, राजकुमार, पुरुषोत्तम और बसंत सहित 10 आरोपियों ने व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर हाजिरी लगाई। मामले में जमानत पर चल रहे 18 आरोपियों ने भी व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर हाजिरी लगाई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 13 मई तय की है।
विज्ञापन

5 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार की कोर्ट में साल 2006 में करौंथा आश्रम में हुए हत्याकांड मामले में रामपाल सहित अन्य आरोपियों की शनिवार को पेशी थी। मामले में सभी को कोर्ट में हाजिरी लगानी थी। लेकिन समर्थकों को रामपाल की व्यक्तिगत पेशी की सूचना मिल गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में समर्थक कोर्ट परिसर के आसपास इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
सड़कों के दोनों तरफ खड़े समर्थकों को पुलिस बार-बार कोर्ट परिसर में जाने से रोक रही थी। इसी बीच एक कैदी वैन आई। इसमें रामपाल को बैठा समझकर समर्थक सड़क पर लेटकर दंडवत प्रणाम करने लगे। जैसे-तैसे पुलिस ने समर्थकों को सड़कों से हटाया। इसके बावजूद समर्थक सड़क से नहीं हटे। जब पुलिस ने समर्थकों को बताया कि वैन में रामपाल नहीं, बल्कि हत्या के मामले में जेल में बंद रामपाल के अन्य सहयोगी हैं तब समर्थक सड़कों से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो रोहतक पहुंचने वाले समर्थकों में अधिकतर हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन पेशी के दौरान कई प्रदेशों के लोग सड़कों पर नजर आए। दूसरे प्रदेश से आए समर्थकों ने रात को ही रेलवे स्टेशन पर डेरा डाल दिया था। सुबह होते ही वह मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हो गए। समर्थकों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोग शामिल रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें