डेरा सच्चा सौदा में पिछले कई सालों से आर्गेनिक खेती के नाम पर मोटा मुनाफा वसूली का अजब खेल चल रहा था। देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Ram Rahim's Products
हालत यह थे कि डेरे के टमाटर भी 50 हजार रुपये किलो तक बिकते थे। मगर पिछले 20 दिन से यह धंधा करने वाली डेरे की एमएसजी कंपनी बंद है। धंधा फिलहाल चौपट हो गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Ram rahim
डेरे की कंपनी एमएसजी के नाम पर राम रहीम वहां आने वालों पर अपने प्रभाव से बाजार भाव से हजारों गुना तक खाद्य वस्तुओं की कीमत वसूल रहा था। वह खुद ही एमएसजी के विज्ञापन करता था। लोगों से वसूली करने के लिए डीलर्स को भी मोटे इनाम दिए जाते थे। राम रहीम के लिए यह सच का सौदा पैसों का ऐसा पेड़ था, जिसमें हर फसल के सीजन में लाखों रुपये बरसते थे।
4 of 8
रिजॉर्ट को राम रहीम की गुफा और आलीशान महल
फलों की लगती थीं बोलियां
सिरसा डेरे में बादाम, सेव, अखरोट तक के भी पेड़ लगाए गए। मगर ज्यादा उत्पादन और मशहूरी तो अमरूद और टमाटरों से ही मिली। टमाटर 50 हजार रुपये किलो तक बिकते थे। फलों के तो कई दाम ही तय नहीं होते थे। डेरा संगत के सामने उनकी बोली लगवाता था। ऐसी ही एक बोली में सेब एक लाख रुपये का बिका।
विज्ञापन
5 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
अपना माल, अपना बाजार और अपने ही रेट
डेरे में कभी सिर्फ बिस्कुट बनाए जाते थे। इनसे राम रहीम को कमाई का ऐसा चस्का लगा कि धंधा फैलता गया। सड़क पर डेरे की नर्सरी के पास सब्जी शुरू में बाजार से दोगुने दाम पर ही बेची जाती थी। देखते ही देखते वहां होटल का निर्माण हुआ। रामदेव की पतंजलि की तर्ज पर बाबा ने एसएसजी कंपनी बना ली।
विज्ञापन
6 of 8
Dera Sacha Sauda, Sirsa
इसके शोरूम कई राज्यों में खोले गए। इस तरह राम रहीम का अपना माल, अपना बाजार और अपने रेट का फार्मूला उसके एक इशारे पर चलने लगा। राम रहीम के निर्देश पर अनुयायी एक दूसरे की होड़ में यह माल खरीदते और हजारों गुना दाम देने को विविश थे।
विज्ञापन
7 of 8
Inside The Dera Campus
हालत यह हो गई कि एमएसजी की डीलरशिप लेने के लिए लोग मंत्रियों तक से सिफारिश कराने लगे। हर सत्संग या शो में डेरा प्रमुख किसी न किसी नए प्रोडक्ट को लांच करता था।
गार्मेंट्स बिजनेस में भी यही खेल
अनुयायियों की अंधभक्ति का लाभ लेने के लिए राम रहीम ने डेरे के रेडीमेट कपड़े, फुटवियर और सौंदर्य प्रसाधन भी लांच कर दिए। एमएसजी की टी-शर्ट की तो काफी बिक्री हुई। अनुयायी इसकी बिक्री को एक रिकार्ड बताते हैं। डेरे ने अपनी फार्मेसी भी खोली थी। आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर इस फार्मेसी से कई तरह की दवाएं बेची जाती थीं।