हिंसा के 19 दिन बाद सिरसा से कर्फ्यू हट गया है। देखिए, कर्फ्यू के हटने के बाद राम रहीम के डेरे की अंदर की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई को लेकर 24 अगस्त की शाम को लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को खत्म हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
हालांकि एहतियातन विभिन्न जगह लगे 16 नाकों पर 200 के करीब सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जो अभी भी इसी मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के नंबर नोट कर सतर्कता रखी जा रही है। पुराना डेरा में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई की और नाम सिमरन किया। डेरा रोड पर बाजार तो खुले पर लोगों ने नगर में जाकर खरीददारी की। मीडिया कर्मियों की ओर श्रद्धालुओं की तल्ख नजरें रहीं।
4 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
प्रशासन की ओर से हटाए गए कर्फ्यू के बाद इस मार्ग पर 19 दिनों बाद दुकानें खुलीं और सड़क पर थोड़ी बहुत रौनक नजर आई। हालांकि डेरा मुख्यालय की ओर बुधवार को वीरानी सी नजर आई। इस क्षेत्र में बसे इलाके के लोगों ने भी कर्फ्यू हटने के बाद अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाया। इस इलाके में लगे कर्फ्यू के कारण क्षेत्र में बनी दुकानों के संचालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था और उन्होंने प्रशासन से इस दौरान अनेक बार ज्ञापन सौंपकर कर्फ्यू के कारण होने वाली दिक्कतों को जाहिर किया था।
विज्ञापन
5 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
अब प्रशासन की ओर से बुधवार सुबह छह बजे से हटाए गए कर्फ्यू से लोगों को काफी राहत मिली है। डेरा के साथ लगते गांव नेजिया, बाजेकां, शाहपुर बेगू गांवों में लगे कर्फ्यू को हटाने का ऐलान किया गया। ग्रामीणों ने घरों से निकलकर सबसे पहले खेत की ओर रुख किया और बरबाद हो रही फसलों को संभाला। इन गांव के सरकारी स्कूल तो खुले पर बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। पुराना डेरा में मंगलवार शाम को कर्र्फ्यू ढील मिलते ही करीब दो हजार श्रद्धालु पहुंच गए थे।
विज्ञापन
6 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
जिन्होंने साफ सफाई का कार्य किया और नाम सिमरन किया। डेरा के बाहर सेवादार खडे़ हुए दिखाई दिए। इस दौरान श्रद्धालु मीडिया कर्मियों से काफी खफा नजर आए और कैमरे बंद करने की हिदायत दी।
पुराना डेरा के सामने स्थित सच मार्केट में कुछ दुकानें खुली जरूर पर ग्राहक नहीं पहुंचे। कु छ ऐसे भी लोग जो डेरा के हालात देखने आए थे। शाह पुर बेगू रोड पर जहां पहले सेना और अर्द्धसैनिक बलों के वाहन दौड़ते नजर आते थे आज वहां आम लोग वाहनों से आते जाते देखे गए।