गुरमीत राम रहीम के कारण सिखों को अपमान का घूंट पीना पड़ रहा है। पुलिस ने विरोध कर रहे सिखों पर लाठियां भांजी। इस लाठीचार्ज में कईयों की पगड़ियां उतर कर सड़क पर गिर गईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
2 of 11
बीते दिन राम रहीम को माफी दिए जाने के विरोध में पंजाब बंद रहा। मोगा में बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे सिख नेताओं को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई और सिखों की पगड़ियां उतर कर सड़कों पर गिर गई। ऐसा होने से सिख उग्र हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
3 of 11
लाठीचार्ज करने के साथ पुलिस ने संत कुलदीप सिंह धल्लेके, सुखविंदर सिंह आजाद एवं शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान बलराज सिंह खालसा समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाना सिटी में बंद कर दिया।
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
4 of 11
दूसरी ओर, अमृतसर में पुलिस ने पंजाब बंद को बेअसर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने रात को ही सिख संगठनों के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बंद समर्थकों से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
5 of 11
रोपड़ में पुलिस ने अकाली दल अमृतसर के 23 नेताओं को राउंडअप किया जबकि श्री आनंदपुर साहिब से अकाली दल के ही एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह, अकाली दल बादल के पूर्व सरपरस्त व विधायक संत बाबा अजीत सिंह को नजरबंद किए रखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
6 of 11
मोरिंडा में पुलिस ने मंगलवार की रात ही अकाली दल अमृतसर मान धड़े के वर्करों और नेताओं को पकड़ने के लिए घरों में छापामारी की। कुछ नेताओं को पुलिस रात में राउंडअप कर लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
7 of 11
बरनाला जिले के कस्बा धनौला, महिलकलां, वजीद के कलां, संघेडा, तपा, शहणा, भदौड़ में सिख संगठनों व पुलिस की बीच में तनानती होती रही और की जगह झड़पें भी हुईं।
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
8 of 11
सिख संगठन डेरा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबानों द्वारा दी गई माफी के रोष में शांतिपूर्ण रोष मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने माहौल खराब होने के डर से उन्हें रोष मार्च करने के लिए आगे नहीं बढ़ने दिया।
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
9 of 11
कस्बा धनौला में सिख संगठनों ने पंच प्यारों की अगुवाई में शांतिमय ढंग से रोष मार्च करना चाहा, लेकिन पुलिस ने रोष मार्च को रोकने के लिए रोष मार्च की चारों तरफ घेराबंदी कर ली। इसके चलते सिख संगठनों एवं पुलिस में झड़प हो गई और सिख संगठन पुलिस की घेराबंदी तोड़कर आगे बढ़ गए।
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
10 of 11
कई सिख नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। गुस्साएं सिख संगठनों ने तख्त साहिबानों के पुतले फूंकने के साथ-साथ एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के पुतले फूंककर नारेबाजी की। पुलिस ने सीआईए इंचार्ज बलजीत सिंह की अगुवाई में उनको उनके समर्थकों सहित हिरासत में लेकर थाने बंद कर दिया।
तस्वीरें: सिखों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सड़क पर गिरीं पगड़ियां
11 of 11
सिख नेता रणजीत सिंह संघेडा, टोनी संघेडा, कथावाचक हरविंदर सिंह ने पुलिस पर व बादल सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाते कहा कि वह शांतिमई ढंग से रोष मार्च करने जा रहे थे, लेकिन पंजाब पुलिस ने उनके साथ धक्केशाही की और पकड़कर थाने बंद कर दिया गया।