फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

Thu, 01 Oct 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में महिला का अधजला शव मिलने का मामला अभी तक सुलझा भी नहीं था कि भिवानी में किशोर का जला हुआ शव मिला। दरअसल हरियाणा के भिवानी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर कॉलोनी के बीचोबीच शव को जला दिया। जब दुर्गंध फैलने लगी तब जाकर लोगों को वारदात का पता चला। शव जलता देख कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी। शव अधिक जलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी कि वह पुरुष का है या महिला का।
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

2 of 5
हालांकि कयास लगाए जा रहे है कि शव 17-18 वर्षीय किसी किशोर का हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कही और हत्या कर शव यहां जलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह भारत नगर में पार्षद मांगेराम के मकान के पास खाली प्लॉट में आग लगी थी। कॉलोनी वासियों ने सुबह पांच बजे आग देखी, मगर कचरे के ढेर में आग सोचकर सभी ने इसे नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

3 of 5
सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो कॉलोनी वासियों ने घर की छतों से देखा, जिस जगह आग जल रही थी वहां शव जल रहा था। इसके बाद कॉलोनी वासी एकत्रित हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी अशोक बख्शी, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई अत्तर सिंह ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

4 of 5
शव इतनी बुरी तरह जला था कि पहचान ही नहीं हो पा रही थी कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। इस कड़ी में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मृतक के हाथ में एक ब्रेसलेट मिला है, जिस पर विकास लिखा है। पुलिस अब क्षेत्र में लापता युवकों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मृतक की पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

5 of 5
जिस जगह शव जला हुआ है वहां आसपास काफी झाड़ियां है, मगर शव ही जला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शव पर कोई केमिकल डालकर या घी डालकर आग लगाई गई है, जिस कारण सिर्फ शव में ही आग लगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि झाड़ियां हरी है। इस कारण नहीं जली।
अशोक बख्शी, डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शव किसी 16-17 साल के लड़के का लग रहा है। फिलहाल पहचान नहीं हुई और पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें