25 अगस्त से फरार हनीप्रीत इंसां को पुलिस ने भगौड़ा घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। देखिए राम रहीम की 'दुलारी' की 10 अनदेखी तस्वीरें, कैसे बनी प्रियंका से हनी...
विज्ञापन
2 of 10
हनीप्रीत इंसां
पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत, आदित्य इंसा और पवन इंसा की संपत्ति सील करके उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी संबंध में पंचकूला पुलिस रविवार को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पहुंची और विपासना से पूछताछ की। साथ ही हनीप्रीत के नाम जारी नोटिस थमाया।
विज्ञापन
3 of 10
हनीप्रीत इंसां
पुलिस ने आदित्य और पवन इंसा के घर पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में लिखा है कि अगर उन्होंने समर्पण नहीं किया तो भगोड़ा घोषित करके उनकी प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी। बता दें कि हनीप्रीत डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की राजदार है। 25 अगस्त को राम रहीम को रोहतक जेल तक पहुंचाने के बाद वह गायब हो गई।
4 of 10
हनीप्रीत इंसां
वहां से वह रोहतक डेरा आई। रात बिताकर गायब हो गई। फिर वह पंजाब के हनुमानगढ़ में रुकी, राजस्थान में राम रहीम के पैतृक गांव में रुकी। हनीप्रीत की तलाश में पुलिस नेपाल, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान में दबिश दे चुकी है। उसके नाम इंटरनेशनल अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा 16 बरस की उम्र में राम रहीम की शरण में आ गई थी। मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली प्रियंका तनेजा 1996 में पहली बार डेरे के कॉलेज में 11वीं क्लास में पढ़ने के लिए आई थी।
विज्ञापन
6 of 10
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत ने डीएवी स्कूल फतेहाबाद से दसवीं की परीक्षा पास की थी। हनीप्रीत पढ़ने में तेज नहीं थी, मगर उसे नाचने, गाने और अभिनय का बहुत शौक था। हनीप्रीत का परिवार पहले फतेहाबाद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे।
विज्ञापन
7 of 10
हनीप्रीत इंसां
पिता का नाम रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा है। रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं। रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था, लेकिन वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में सीड्स प्लांट चला रहे हैं।
8 of 10
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत की छोटी बहन निशा की शादी फतेहाबाद निवासी संजू बजाज से हुई है। संजू गुरुग्राम में बिजनेस करते हैं। भाई साहिल पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है। 2009 में राम रहीम ने डेरे में हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता के साथ कराई थी, लेकिन अब तलाक हो चुका है।
9 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत और राम रहीम पर कई आरोप लगाए हैं। हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों के बारे में भी विश्वास ने काफी कुछ बताया। इस मामले को लेकर दो दिन पहले भी विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेस करके दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। शादी के बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को गोद ले लिया था, लेकिन कानूनी तौर पर नहीं।
तलाक के बाद से हनीप्रीत साये की तरह राम रहीम के साथ रहती है। दोनों की नजदीकियां भी काफी बढ़ गई थी। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। फिल्मों में वह राम रहीम के साथ सह-निर्देशक एवं सह निर्माता तो बनी ही बतौर अभिनेत्री भी काम किया।