फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका तनेजा कैसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत, जानिए क्या है असली कहानी?

Tue, 03 Oct 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
हनीप्रीत इंसां - फोटो : File Photo
सीधी सादी शर्मीली सी लड़की थी, पढ़ने में भी तेज थी, लेकिन वह राम रहीम की हनीप्रीत इंसां कैसे बन गई। इसकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 8
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत का जन्म 21 जुलाई 1980 में हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। हनीप्रीत का नाम असल में प्रियंका तनेजा था। हनीप्रीत ने डीएवी स्कूल फतेहाबाद से दसवीं की परीक्षा पास की थी। हनीप्रीत पढ़ने में तेज नहीं थी, मगर उसे नाचने, गाने और अभिनय का बहुत शौक था।
विज्ञापन

3 of 8
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत का परिवार पहले फतेहाबाद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। पिता का नाम रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा है। रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं।

4 of 8
हनीप्रीत इंसां
रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था, लेकिन वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में सीड्स प्लांट चला रहे हैं। हनीप्रीत की छोटी बहन निशा की शादी फतेहाबाद निवासी संजू बजाज से हुई है। संजू गुरुग्राम में बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हनीप्रीत इंसां - फोटो : File Photo
हनीप्रीत का भाई साहिल पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है। हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा के बारे में कहा जाता है कि बहुत ही शर्मीली और घरेलू लड़की थी और 16 बरस की उम्र में राम रहीम की शरण में आ गई थी। प्रियंका ने 1996 में डेरे के स्कूल में 11वीं क्लास में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

6 of 8
हनीप्रीत इंसां
डेरे में राम रहीम की नजर उस पर पड़ी। फिर 2009 में राम रहीम ने डेरे में ही हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता के साथ कराई। साथ ही प्रियंका तनेजा ​को हनीप्रीत बना दिया, लेकिन उसकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। अब तलाक हो चुका है और विश्वास ने उस पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
हनीप्रीत इंसां
डेरे में राम रहीम की नजर उस पर पड़ी। उसने प्रियंका को हनीप्रीत बना दिया। फिर 2009 में राम रहीम ने डेरे में ही हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता के साथ कराई, लेकिन उसकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। अब तलाक हो चुका है और विश्वास ने उस पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
हनीप्रीत इंसां
वहीं अब राम रहीम के चक्कर में हनीप्रीत की हालत खराब हो गई है। राम रहीम तो जेल गया, लेकिन हनीप्रीत फरार है। उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है, अरेस्ट वारंट जारी हैं और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दिन रात एक कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें