हनीप्रीत पर लग रहे तमाम तरह के आरोपों के बीच उसका पूर्व पति विश्वास गुप्ता हनीप्रीत के समर्थन में आया और बोला कि वो खबर झूठी है, ऐसा हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
2 of 10
हनीप्रीत इंसां
दरअसल हनीप्रीत को लेकर कहा जा रहा है कि वह राम रहीम की गुफा में लड़कियां भेजा करती थी, लेकिन विश्वास गुप्ता ने इस बात को नकार दिया है। विश्वास गुप्ता का कहना है कि हनीप्रीत बाबा की गुफा में लड़कियां नहीं भेज सकती। 2011 से पहले भले ही बाबा ने साध्वियों का यौन शोषण किया हो, लेकिन उसके बाद हनीप्रीत ने किसी साध्वी को डेरामुखी के साथ नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
3 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत और डेरामुखी से बहुत ज्यादा नजदीकियां बना चुकी थी। 2011 के बाद से बाबा और डेरे पर हनीप्रीत का दबदबा था। हनीप्रीत बाबा के साथ हर वक्त रहती थी। हनीप्रीत ने डेरे प्रबंधन के अधिकतर पुरुष स्टाफ को महिला स्टाफ में बदल दिया था। विश्वास गुप्ता का कहना है कि वो ये बर्दाश्त ही नहीं कर सकती थी कि कोई दूसरी लड़की बाबा के पास आए।
4 of 10
हनीप्रीत इंसां
बता दें कि गत 22 सितंबर को विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों की पोल खोली थी। विश्वास गुप्ता ने दावा किया कि कहने को हनीप्रीत और डेरामुखी मुंहबोले बाप-बेटी थे, लेकिन उनका रिश्ता ऐसा नहीं था। बाबा हनीप्रीत से महज 13 साल बड़ा है। वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। जब हमारी शादी हुई थी तो पहली रात भी हनीप्रीत राम रहीम सिंह के साथ गुफा में थी।
विज्ञापन
5 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास गुप्ता ने बताया कि उसने डेरे में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखा था। 2011 में हम साथ साथ कहीं गए थे। राम रहीम और मेरा कमरा साथ-साथ था। मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था। राम रहीम ने इस घटना के बाद धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो तेरी जान नहीं बचेगी। हनीप्रीत गुफा के अंदर बाबा के बेड पर उसके साथ सोती थी और वो गुफा के बाहर रहता था।
विज्ञापन
6 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास गुप्ता ने बताया कि एक रात वो मेरे कमरे में नहीं आई। मैं पूरी रात बैचेन रहा और वहीं घूमता रहा। सुबह पांच बजे में सेवादार से पूछा कि हनीप्रीत कहां है तो वह चुप रह गया। थोड़ी देर बाद वह आया और बोला कि आप को बाबा जी बुला रहे हैं। मैं गया तो देखा कि हनीप्रीत उसकी गोद में लेटकर रो रही थी। मुझे देख बाबा बोला कि बेटा तेरा भी मन विचलित कर गया। यह मेरी बेटी है और सारी रात से मुझे बुखार है, इसलिए मेरे पास रुक गई थी। इसके बाद हनीप्रीत मेरे पास कभी नहीं आई।
विज्ञापन
7 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि डेरामुखी और हनीप्रीत के इशारे पर उस पर पांच केस दर्ज करवा दिए। उसका परिवार इस कदर प्रताड़ित हो गया कि वर्ष 2014 में उसे व उनके पिता को डेरे में जाकर माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा। उसके बाद हनीप्रीत ने भी आसानी से उसे तलाक दे दिया और पांचों केसों का समझौते के बाद तुरंत निपटारा भी हो गया। लेकिन उसके विधायक दादा और पिता ने जो 40 करोड़ की प्रापर्टी बेचकर डेरे के कारोबार में धनराशि लगाई थी, वो देने से डेरामुखी ने साफ इंकार कर दिया।
8 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास ने बताया कि डेरामुखी उसके व हनीप्रीत के अलावा छह दंपतियों के साथ बिग बॉस खेलता था। खेल की कहानी काफी गंदी थी, जिसका अंदाजा उसे खेल खत्म होने के बाद हुआ। 28 दिन तक चले इस खेल की विजेता भी हनीप्रीत रही, जिसे 50 हजार का कैश इनाम और शानदार शील्ड दी गई। विजेता की घोषणा डेरामुखी ने यह कहकर की कि हनीप्रीत ने बंद कमरे में सबसे ज्यादा सिमरन किया है, इसलिए वही विजेता घोषित की जाती है।
9 of 10
हनीप्रीत इंसां
विश्वास के अनुसार, असली खेल शुरू हुआ, जब हनीप्रीत एक ही दिन में इतनी गलती करने लगी कि उसे एक दिन में कई घंटों तक बंद कमरे में अकेले बैठकर सिमरन करने की सजा मिलने लगी। शक होने पर मैंने कमरा खंगाला तो मालूम चला कि कमरे में एक बड़ा परदा लगा था, जिसके पीछे भी एक बंद दरवाजा था और उसका रास्ता डेरामुखी की गुफा में निकलता था। उस कमरे से हनीप्रीत उसी दरवाजे से डेरामुखी की गुफा में जाती थी।
विश्वास गुप्ता ने कहा कि जो कुछ भी डेरे में होता था, वो बिना बाबा की इजाजत के नहीं होता था। डेरे के अंदर हथियार होते थे या नहीं, ये मुझे तो नहीं पता। लेकिन बाबा जिस गाड़ी से जाता था उसमें हथियारों का बॉक्स होता था। हम डेरे पर अपने कुछ कागज लेने गए तो बाबा के राइटहैंड ने मेरे सिर पर बंदूक लगा दी। उसने कहा कि हमें सारी प्रॉपर्टी डेरे के नाम करनी होगी, तभी वो मुझे जाने देंगे तो हमने सारी प्रॉपर्टी डेरे के नाम कर दी।