फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 100 दिन की जिंदगी में राम रहीम का हो गया वो हाल, यकीं नहीं कर पाएंगे

Thu, 30 Nov 2017 05:16 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim
साध्वी रेप केस में सजा मिलने के बाद राम रहीम को जेल गए करीब 100 दिन हो गए हैं और इतने वक्त में उसकी जो हालत हो गई है, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने अपनी आमदनी से कई गुणा ज्यादा खर्च किया है। राम रहीम ने जेल में मजदूरी कर अभी तक 3520 रुपये कमाए हैं जबकि 17,800 रुपये खर्च किए हैं। जेल प्रशासन उसकी रोज की कमाई अब गुरमीत के बैंक खाते में ही डालेगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने परिजनों से राम रहीम के पैन कार्ड और आधार काड की डिटेल और कॉपी मांगी है। डेरामुखी का निजी बैंक में खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की कैद काट रहा राम रहीम 25 अगस्त की रात से सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। जेल में मजदूरी के बदले में उसे रोजाना 40 रुपये दिए जाते हैं। 89 दिन में उसने अब तक 3520 रुपये कमाये हैं। इसे जेल प्रशासन राम रहीम के बैंक खाते में स्थानांतरित करने की तैयारी में है।

 

4 of 7
राम रहीम - फोटो : self
जेल प्रशासन ने परिजनों से एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने के लिए कागजात मांगे हैं। कागजात मिलने के बाद उसका खाता एचडीएफसी बैंक में खोला जाएगा। इसमें उसकी मजदूरी को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा। तीन माह में उसके परिवार वालों की ओर से जेल कैंटीन में 18000 रुपये जमा कराया गया है। इसमें से राम रहीम 17800 रुपये खर्च कर चुका है। इन पैसों से दूध, फल, तेल और पानी खरीदा गया है।
विज्ञापन

5 of 7
गुरमीत राम रहीम
जेल में राम रहीम का काम पौधों को पानी देना और कस्सी चलाने का है। रोजाना सुबह आठ बजे राम रहीम अपने काम पर जाता है। लंच बाद शाम को भी काम करता है। जेल में उसे आठ घंटे काम करना होता है। जब वह जेल गया था तो उसका वजन 105 किलो था। अब उसका वजन 98.8 किलो है।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim singh
अवकाश के दौरान ही होती है मुलाकात
जेल महानिदेशक का निर्देश है कि राम रहीम के वकील या परिजन अगर उससे मिलने आते हैं तो उसे एक बजे से चार बजे तक मिलाया जाये। प्रदेश की सभी जेलों में इस समय कैदी आराम करते हैं। इस दौरान किसी की मिलाई नहीं होती है। राम रहीम से मिलाई के दौरान किसी अन्य बंदी को या उसके मिलने आने वालों को परेशानी से बचने के लिए यह समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम से मिलने आई मां
अब तक छह बार मिले परिवार वाले
राम रहीम के जेल में बंद होने के 23 दिन बाद पहली बार उसकी मां ने 16 सितंबर को मुलाकात की। उसके बाद 23 सितंबर को मां ने उससे मुलाकात की है। पत्नी व बेटों ने 30 सितंबर व छह अक्तूबर को मुलाकात की है। 20 नवंबर को विपसना, बेटे, बेटी व दामाद ने मुलाकात की है। वकील गुरुदास की ओर से ज्यादा मुलाकात दर्ज हैं। वे अपने कैदी से कभी भी मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें