पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आवेदन करने को जाने से पहले यह बड़ी खबर जरूर पढ़ लें। इससे आपको परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और काम भी हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
indian passport
दरअसल, चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सेक्टर-34 ने पूछताछ के लिए समय बदल दिया है। पासपोर्ट संबंधित जानकारी के लिए अब लोगों को सुबह 9.30 से दोपहर 1.00 बजे तक ही सेवाएं दी जाएगी। पहले यह सेवा दोपहर 2.30 बजे तक थी। पासपोर्ट आफिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूछताछ के काउंटर भी बढ़ा दिए हैं ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्या का हल किया जा सके।
विज्ञापन
3 of 5
पासपोर्ट ऑफिस
वहीं, अब पासपोर्ट में संशोधन के लिए आवेदन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ही जमा होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सेक्टर-34 का पूछताछ केंद्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 14:30 बजे की जगह 23 नवंबर से बुधवार को छोड़कर सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक कार्य करेगा। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय के पूछताछ केंद्र पर काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है।
4 of 5
पासपोर्ट
आपातकालीन प्रमाणपत्र, जन्मतिथि अथवा जन्मस्थान में बदलाव, एडाप्शन और पेंडिंग केस की जानकारी के लिए लोग यहां से जानकारी ले सकेंगे। यह कदम मौसम और जन साधारण की पासपोर्ट संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे न केवल आवेदक के समय की बचत होगी बल्कि उन्हें एक ही काम के लिए बार-बार कार्यालय आने से भी निजात मिलेगी।
वही अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कीजिए। प्रोसेस शुरू होगा, 3 दिन में अप्वाइंटमेंट और 7 दिन में पासपोर्ट हाथ में होगा। तीन डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्मैट एनेक्सचर-1 के साथ एक ऐफिडेविट (नागरिकता की घोषणा, फैमिली डिटेल्स और किसी क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं होना) है।