पुलिस रिमांड में राम रहीम के गुंडे अब रोजाना नए-नए खुलासे कर रहे हैं। देखिए एक और बड़ा खुलासा हुआ है...
विज्ञापन
2 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
राम रहीम पर फैसला आने से चार घंटे पहले ही आरोपियों ने रणनीति तैयार कर ली थी। योजना के अनुसार, अगर कोर्ट ने फैसला डेरा मुखी के खिलाफ दिया तो वे आर और पार की लड़ाई लड़ेंगे तथा गुरुजी को सजा दिए जाने का बदला लेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
दरअसल, शेरला के पावर हाउस समेत तीन अन्य बिजली घरों में आग लगाने वाले आरोपियों ने वारदात की योजना आरोपी महेंद्र के मकान पर तैयार की थी। यह खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आया चैहड़ खुर्द निवासी राजेश ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
4 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
पुलिस ने आरोपी राजेश को वीरवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि वारदात में उसके अलावा मन्नु नुनसर, महेन्द्र चैहड़ कलां तथा प्रवीण तलवानी चार लोग शामिल थे। चारों बाबा राम रहीम को मामले में दोषी नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
चारों ने योजना बनाई थी कि अगर कोर्ट ने फैसला राम रहीम ने खिलाफ दिया तो वे लोहारू क्षेत्र में आर पार की लड़ाई लडें़गे। इसी योजना के तहत सबसे पहले बिजली घरों में आगजनी का प्लान बनाया था। आरोपी राजेश ने बताया कि वारदात के लिए पेट्रोल तथा फरसे मन्नु ने उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
6 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
उन्होंने 25 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे जैसे ही यह समाचार सुना कि कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस में दोषी करार दिया है तो उनके सब्र का बांध टूट गया तथा वे अपनी योजना को अंजाम देने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
7 of 8
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
उन्होंने सिंघानी, शेरला तथा देवसर बिजली घर में आग लगाने के अलावा बिधनोई पंप हाउस तथा बरालू बिजली घर में आगजनी का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी युवक समीप के गांवों के खेतों में छिप गए थे। जांच अधिकारी ओमप्रकाश एएसआई ने बताया कि आरोपी युवक को रिमांड अवधि पूरा होने पर कल अदालत में पेश किया जाएगा।
निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल बरामद
रिमांड के दौरान पुलिस ने राजेश की निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल बरामद की जो कि वारदात में प्रयुक्त की गई थी। थाना प्रभारी विद्यानंद तथा जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।