फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बड़ा खुलासा, साध्वियों को राम रहीम की माफी का मतलब ये था...

Sun, 03 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim
‘जब मैं डेरे में रहती थी तो साध्वियां अक्सर मुझसे पूछती थीं कि क्या बाबा ने तुम्हें माफ कर दिया है..., जब मैं इस बात का मतलब उनसे पूछती थी, तो साध्वियां मुझ पर हंसती थीं...लेकिन इसका मतलब कभी नहीं बतातीं।’ 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : File Photo
लेकिन यौन शोषण की शिकार होने केबाद संबंधित साध्वी को मालूम चला कि बाबा द्वारा माफ किए जाने वाली बात साध्वियों के साथ हो चुके बुरे बरताव का कोर्डवर्ड था।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim In Panchkula Court
डेरामुखी के खिलाफ बेधड़क तरीके से खड़ी होकर उन्हें सलाखों के पीछे तक पहुंचाने वाली एक साध्वी ने इस बात का खुलासा सीबीआई के समक्ष अपने बयानों में किया था। 

4 of 7
राम रहीम - फोटो : social media
साध्वी के इस बयान को सीबीआई ने डेरामुखी केखिलाफ जुटाई एविडेंस रिपोर्ट का खास हिस्सा बनाया था। यौन पीड़ित का शिकार होकर भी डेरे में रहने को मजबूर साध्वियां जब इस साध्वी से इस कोडवर्ड में बात करती थी, तो वे जानने का प्रयास करती थी कि क्या संबंधित साध्वी के साथ भी डेरामुखी ने गलत कर दिया है या नहीं? 
विज्ञापन

5 of 7
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
जीवन की गलतियां पूछते, फिर माफ करने की बात कहते थे डेरामुखी 
डेरामुखी के खिलाफ मुखर साध्वी के अनुसार बाबा अकेले गुफा में बुलाते थे और उसे अपने साथ बैठाकर डेरे में साध्वी बनने के बाद के अनुभव पूछते थे। उसके बाद बाबा जीवन की वह गलतियां पूछते थे, जो उन्होंने कभी जाने-अनजाने में की हो।
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य
साध्वी जब उन अनुभव व गलतियों के बारे में उन्हें बताती थीं, तो बाबा कहते थे कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। वे अब साध्वी बन चुकी है और उनकी साध्वी बनने से पहले जीवन की गई सभी गलतियाें को मैंने अब माफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा - फोटो : File Photo
साध्वी बनाए जाने के बाद तुम अब पवित्र हो गई हो। तुमने तन-मन मुझे समर्पित कर दिया है। उसके बाद जबरन उनके साथ गुफा में यौन शोषण किया जाता था। इस साध्वी ने सीबीआई को यह भी बताया था कि कई साध्वियां तो ऐसी थीं, जिन्हें यौन उत्पीड़न के बाद भी डेरे में मजबूरी में रहना पड़ता था, क्योंकि उनके परिजन डेरामुखी के कट्टर भक्त थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें